फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान एससीओ के आतंक रोधी अभ्यास में होंगे शामिल

Mon, 16 Jul 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान की सेनाएं अगले महीने रूस में आयोजित होने वाले व्यापक आतंकवाद रोधी अभ्यास में हिस्सा लेंगी। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की तरफ से होने वाले इस अभ्यास का लक्ष्य आतंकवाद और कट्टरपंथ से निपटने में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत के करीब 200 थल सैनिक और वायु सैनिक रूस के चेल्याबिंस्क शहर में 20-29 अगस्त के बीच आयोजित होने वाले अभ्यास में हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास में भारत और पाकिस्तान के अलावा रूस, चीन, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित सभी सदस्य राष्ट्र हिस्सा लेंगे। 

चीन के चिंगदाओ शहर में एससीओ के वार्षिक सम्मेलन के तीन महीने बाद ‘पीस मिशन’ का आयोजन किया जाएगा। सालाना सम्मेलन में आतंकवाद, कट्टरपंथ और अलगाववाद के खतरों से निपटने के लिए सदस्य देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें