फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने किया पाकिस्तान के मंसूबों का खुलासा, एफ 16 विमान इस्तेमाल के दिखाए सबूत

Thu, 28 Feb 2019 07:07 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की बड़ी वजह बने विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर आज बड़ी खबर आई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में एलान किया कि पायलट को शुक्रवार को छोड़ दिया जाएगा। इसे भारत की बड़ी जीत माना जा रहा है। भारत ने आज दो टूक कह दिया था कि बिना शर्त अभिनंदन को भारत को सौंपा जाए। शाम सात बजे पूरे मामले पर तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई। 
विज्ञापन

 

वायुसेना का बयान 

-पाकिस्तान ने पहले कहा कि उसके पास भारत के दो पायलट हैं, लेकिन शाम तक कहा कि एक ही पायलट उसके कब्जे में है। 
-भारतीय पायलट को पाकिस्तान ने एलओसी से गिरफ्त में लिया।
-पाकिस्तान के विमानों ने हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की।
-भारतीय वायुसेना के मिग 21 ने पाकिस्तान के एफ 16 को मार गिराया। एफ 16 में लगने वाले मिसाइल के अवशेष भारतीय इलाके में मिले।
-पाकिस्तान ने एफ 16 के इस्तेमाल की बात को नकारा, लेकिन राजौरी में एमरॉम मिसाइल के अवशेष मिले जो एफ 16 में ही इस्तेमाल होता है। 
-विंग कमांडर अभिनंदन के भारत लौटने का इंतजार है। वायुसेना खुश है कि वह भारत लौट रहे हैं।
-हमारे पास पक्के सबूत हैं कि बालाकोट में आतंकी कैंप को भारी नुकसान पहुंचा है। अभी ये नहीं बता सकते कि कितने आतंकी मारे गए।
-पाकिस्तान के पास एफ 16 विमान है, हम पता लगा सकते हैं कि कौन सा जहाज हमारी तरफ आ रहा है। हर जहाज का इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर होता, हमने उसे मैच किया। इसलिए हम कह सकते हैं कि एफ 16 विमान इस हमले में शामिल थे। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट में देखेंगे कि कुछ इंजन के हिस्से मिले हैं, वे मिग 21 के नहीं हैं। इसे देखकर कहा जा सकता है कि हमले में एफ 16 का इस्तेमाल हुआ है।   
विज्ञापन

-हम जो करना चाहते थे वो हमने हासिल किया, अब सरकार के ऊपर है कि वो किस तरह इन सबूतों को सामने रखे। 
-हम विंग कमांडर अभिनंदन को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं।  

थलसेना का बयान 

-पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है। 
विज्ञापन

-भारतीय सेना ने हर इलाके से मुंहतोड़ जवाब दिया है।
-हमने पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा है, हम पूरी तैयार हैं और पाकिस्तान की किसी भी हिमाकत का जवाब देने को तैयार हैं।
-भारत और इसके नागरिकों के खिलाफ काम करने वालों को सबक सिखाते रहेंगे। 
-हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, आतंकी कैंपों को टारगेट करते रहेंगे। 

नौसेना का बयान 

-भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार है। जमीन, हवा और पानी सब जगह हम तैयार हैं।
-हम हर स्थिति का सामना करने को तैयार हैं थल सेना और नौ सेना के साथ मिलकर काम करेंगे। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें