डैम की मौजूदा सुरक्षा को बढ़ाने के निर्देश
भारत में प्रमुख बांधों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के निवास पर एक अहम बैठक हुई थी। इसमें बांधों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। सूत्रों का कहना है कि देश के प्रमुख बांधों की सुरक्षा, सेना के हवाले की जा सकती है। हालांकि यह निर्णय केंद्रीय गृह एवं रक्षा मंत्रालय द्वारा लिया जाना है। डैम की मौजूदा सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को दिया नेटवर्क दुरुस्त करने का आदेश, करने होंगे ये भी काम
ओडिशा का हीराकुंड बांध भारत का सबसे लंबा
सरकार ने पुराने बांधों से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने और बांध की विफलताओं से उत्पन्न होने वाली आपदाओं को रोकने के लिए बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 लागू किया है। देश के प्रमुख बांधों में टिहरी बांध, भाखड़ा नांगल बांध, सरदार सरोवर बांध, हीराकुंड बांध और नागार्जुन सागर शामिल हैं। टिहरी बांध उत्तराखंड में भागीरथी नदी पर बना भारत का सबसे ऊँचा बांध है। महानदी नदी पर बना ओडिशा का हीराकुंड बांध भारत का सबसे लंबा बांध है। तमिलनाडु में कल्लनाई बांध भारत का सबसे पुराना बांध है। यह कावेरी नदी पर बना है और लगभग 2000 साल पुराना है।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: पहलगाम से मुंबई तक... गुनहगारों का हुआ हिसाब; मुजफ्फराबाद-मुरीदके से कसाब और हेडली के लिंक
संबंधित वीडियो-