फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Sharma: 'ड्रेसिंग रूम में रोहित..',सचिन ने सुनाया पुराना किस्सा; कपिल देव और ऋषभ पंत भी नहीं रहे पीछे

Thu, 08 May 2025 05:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोहित ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। भारत के लिए 67 टेस्ट खेलने वाले रोहित ने 24 में कप्तानी की है। वह वनडे क्रिकेट में भारत के कप्तान बने रहेंगे। महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने 2013 के उस पल को याद किया जब उन्होंने रोहित को टेस्ट कैप सौंपी थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। रोहित इस प्रारूप में भारतीय टीम की कमान भी संभाल रहे थे। अगले महीने इंग्लैंड दौरे से पहले हिटमैन ने संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया है। इसका अर्थ यह है कि अब टीम इंडिया को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। इस बीच भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों ने रोहित की उनके योगदान के लिए सराहना की। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पुराना किस्सा साझा किया जबकि 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भी उनकी तारीफ की।
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने सुनाया पुराना किस्सा
38 वर्ष के रोहित ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। भारत के लिए 67 टेस्ट खेलने वाले रोहित ने 24 में कप्तानी की है। वह वनडे क्रिकेट में भारत के कप्तान बने रहेंगे। महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने 2013 के उस पल को याद किया जब उन्होंने रोहित को टेस्ट कैप सौंपी थी। उसी सीरीज में तेंदुलकर ने खेल को अलविदा कहा था। सचिन ने एक्स पर लिखा- 'मुझे याद है जब 2013 में ईडन गार्डंस पर तुम्हे टेस्ट कैप सौंपी थी। वानखेड़े स्टेडियम की बालकनी में तुम्हारे साथ खड़े होना भी याद है। तुम्हारा सफर यादगार रहा है।' रोहित ने कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में डेब्यू करके 177 रन बनाए थे और मुंबई में तेंदुलकर के आखिरी टेस्ट में नाबाद 111 रन बनाए थे। तेंदुलकर ने कहा- 'वहां से अब तक तुमने बतौर खिलाड़ी और कप्तान भारतीय क्रिकेट को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। तुम्हारे टेस्ट करियर पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामना।'
 

कपिल देव ने की रोहित की तारीफ
वहीं, अपने जमाने के दिग्गज आलराउंडर कपिल देव ने कहा कि भारत में बहुत कम लोग रोहित शर्मा की तरह क्रिकेट खेलने और उनकी तरह राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करने का दावा कर सकते हैं। कपिल देव ने कहा- 'उन्होंने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है। समय के साथ जिस तरह से उन्होंने खुद को ढाला उन्होंने जिस तरह से कप्तानी की और विशेषकर जिस तरह से उन्होंने क्रिकेट खेली। भारत में उस तरह की क्रिकेट बहुत कम लोगों ने खेली है। मैं उन्हें शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं।'

कौन होगा भारत का नया टेस्ट कप्तान?
इस दौरान कपिल देव ने भारतीय टीम के अगले कप्तान पर भी बात की। उन्होंने कहा- 'कुछ चीजें और जिम्मेदारियां चयनकर्ताओं पर छोड़ देनी चाहिए। वे नया कप्तान ढूंढेंगे। हमें ज्यादा राय नहीं देनी चाहिए क्योंकि चयनकर्ताओं का अपना काम है और जब बात भारतीय टीम की हो तो वे जिम्मेदारी के साथ अपना काम करेंगे। वे जिसे भी कप्तान नियुक्त करेंगे वह भारतीय टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा। हालांकि रोहित की जगह लेना मुश्किल है, लेकिन किसी को तो यह जिम्मेदारी लेनी होगी।'

ऋषभ पंत और जायसवाल ने भी दी प्रतिक्रिया
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी रोहित के संन्यास पर प्रतिक्रिया दी। पंत ने लिखा- 'आपकी मौजूदगी और प्रभाव ड्रेसिंग रूम में हमेशा गूंजते रहेंगे।' वहीं, जायसवाल ने लिखा- 'रोहित भाई सफेद जर्सी में आपके साथ क्रीज पर रहना किसी वरदान से कम नहीं था। शुक्रिया।'


विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें