फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने की भूकंप से बचने को अभ्यास की पेशकश, SCO देश सहमत, पाक-चीन भी शामिल

Fri, 25 Aug 2017 03:00 AM IST
एजेंसी, चॉप्लान-अटा
विज्ञापन
SCO and Rajnath Singh
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे। वहां पर उन्होंने ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के साथ मिलकर 2019 में संयुक्त रूप से एक शहरी भूकंप खोज और बचाव अभ्यास आयोजित करने का प्रस्ताव दिया। इस संगठन में चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं।
विज्ञापन


Read Also: सिक्किम विवाद के बीच चीन में SCO की बैठक में शामिल हुआ भारत

उनके द्वारा प्रस्तावित दो प्रस्तावों को एससीओ के सभी सदस्य देशों द्वारा स्वीकार कर लिया गया। आपातकालीन स्थिति की रोकथाम और उन्मूलन से निपटने वाली एससीओ की सरकार के प्रमुखों की 9 वीं बैठक में गृहमंत्री ने देश के पक्ष को रखा। राजनाथ सिंह ने कहा कि संगठित तैयारी में सुधार के लिए यह अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण है।

सिंह ने कहा कि जब खोजी और राहत टीमें एक संयुक्त अभ्यास में शामिल होंगी तो वे आपात स्थिति में सहयोग करने के लिए न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मान्य प्रक्रियाओं के लिए आम सहमति ही बनाएंगी बल्कि इसके साथ ही उनके बीच आपसी संबंध में मजबूत होंगे।
विज्ञापन


इसके तहत भारत ने 2019 में शहरी भूकंप खोज और राहत का संयुक्त अभ्यास आयोजित करने का प्रस्ताव दिया। गृहमंत्री का बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें चीन और पाकिस्तान समेत सभी एससीओ सदस्य देश शामिल हैं।

Read Also: चीन की भारत और पाक को दो टूक, SCO से बाहर निपटाएं आपसी झगड़े

वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत आपदा रोकथाम से संबंधित विभागों के एससीओ के प्रमुख की अगली बैठक की मेजबानी करने के लिए तैयार है। गृहमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि गृहमंत्री द्वारा प्रस्तावित दोनों प्रस्तावों को एससीओ के सभी सदस्य देशों द्वारा एकमत से स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें