फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: गुजरात में पैरासेलिंग हादसा, झारखंड के पर्यटक की मौत; यौन उत्पीड़न मामले में एचडी रेवन्ना को जमानत

Mon, 20 May 2024 10:08 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के कच्छ जिले के एक समुद्र तट पर जीप पैरासेलिंग हादसे में झारखंड के एक पर्यटक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शुक्रवार को मांडवी बीच पर हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने शिव वाटर स्पोर्ट्स कंपनी के दो लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के बलदेव सिंह (48) यहां अपने परिवार के साथ घूमने आए थे। उनकी पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें कोई सुरक्षा गियर नहीं दिया गया था।
विज्ञापन


यौन उत्पीड़न मामले में एचडी रेवन्ना को मिली जमानत 
अदालत ने सोमवार को जदस विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना (66) को यौन उत्पीड़न के मामले में जमानत दे दी। कोर्ट ने पहले उन्हें अंतरिम राहत दी थी। जज प्रीट जे ने वॉक्स की वैलिस्टिक्स को सुनने से मना कर दिया और जमानत का आदेश दिया। एचडी रेवन्ना के खिलाफ 28 अप्रैल को होलेनारसिपुरा टाउन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। मामले में रेवन्ना और उनके बेटे, हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना शामिल हैं।

अवैध खनन मामले में कर्नाटक के MLA पर मुकदमा दर्ज
कर्नाटक के विधायक हरीश पूंजा के खिलाफ अवैध खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विधायक पूंजा पर इस मामले में दो आरोपियों को रिहा करवाने के लिए बेल्थांगडी पुलिस निरीक्षक और अन्य कर्मियों को मजबूर करने का आरोप है। पुलिस ने प्रमोद उजिरे और शशिराज शेट्टी को 18 मई को अवैध खदानों में ब्लास्टिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसी रात पूंजा कुछ समर्थकों के साथ पुलिस थाने में घुस गए औऱ दोनों को तुरंत रिहा करने का दबाव बनाया। 
विज्ञापन


मोदी से पहले देश में सबकुछ था पर साहसी नेतृत्व नहीं: पूर्व सेना चिकित्सा प्रमुख चतुर्वेदी
देश के पूर्व सेना चिकित्सा प्रमुख रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. वेद चतुर्वेदी ने कहा कि देश में रुपया, पैसा, संसाधन व कौशल सबकुछ था लेकिन पीएम मोदी जैसा कोई साहसी नेतृत्व करने वाला नहीं था। उन्होंने कहा मोदी ने न सिर्फ अनुच्छेद 370 को हटाया बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भी साहस दिखाया। पूर्व सैनिकों के एक आउटरीच प्रोग्राम में डॉ चतुर्वेदी ने एक किस्सा सुनाते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने बताया, मैं एक दिन टीवी देख रहा था। अचानक खबर आई कि अनुच्छेद 370 रद्द कर दिया गया। देश के एक बड़े वीआईपी का उस वक्त कहना था कि डॉक्टर साहब ऐसा नहीं हो सकता। ऐसा हुआ तो खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसका श्रेय हमारे साहसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने कहा, मोदी का सासह बेवजह का नहीं है। अर्थव्यवस्था ही ले लें। आज जिस तरह से देश में विकास हो रहा है वह उल्लेखनीय है। करोड़ों लोग गरीबी रेखा से निकले। मोदी सरकार ने करोड़ाें लोगों के बैंक खाते खुलवाए। 

भोजन के बाद चॉकलेट आइसक्रीम नहीं, पारंपरिक मिष्ठान खाते हैं भारतीय 
भारतीयों को भोजन करने के बाद मीठे में चॉकलेट-आइसक्रीम नहीं, बल्कि पारंपरिक मिष्ठान खाना अधिक पसंद होता है। रेस्तरां और खानपान उद्योग का सर्वे करने वाली एक निजी संस्था के मुताबिक, 82 फीसदी भारतीय ऐसे हैं, जिन्हें भोजन के बाद रसमलाई और शाही टुकड़ा जैसी पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद भाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1,000 से अधिक उपभोक्ताओं और 100 से अधिक रेस्तरां की प्रतिक्रियाएं के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसमें पता चला कि मीठे में केवल 25 फीसदी चॉकलेट, 10 फीसदी आइसक्रीम और 20 फीसदी लोग केक, पेस्ट्री खाना पसंद करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारों, शादियों और कॉर्पोरेट कार्यक्रमों जैसे विशेष अवसरों पर पारंपरिक भारतीय मिठाइयों के प्रति झुकाव अधिक देखा जाता है।

त्रिपुरा : बिना दस्तावेज भारत में घुसे पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार
त्रिपुरा पुलिस ने खोवाई जिले से बांग्लादेश के पांच नागरिकों को बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लिटन दास (37), बाबुल दास (26), पंकज सरकार (18), निक्कू सरकार (22) और रूपन दास (26) सीमा पर लगी बाड़ पार कर आश्रमबाड़ी में दाखिल हुए थे। यहां से ये लोग दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतीरबाजार जा रहे थे, लेकिन बीच में ही उन्हें पकड़ लिया गया। उनके पास भारत की यात्रा करने के लिए कोई पासपोर्ट या वीजा नहीं था।

असम में दुष्कर्म के आरोप में निर्दलीय उम्मीदवार गिरफ्तार 
असम की नगांव लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अबू शमा को महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, शमा की प्राथमिकी के आधार पर दो पत्रकारों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने शमा के खिलाफ खबर नहीं चलाने के लिए उससे पैसे मांगे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अबू शमा को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि कुछ महीने पहले जब वह शमा की दुकान पर कुछ दवाएं खरीदने गई थी तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

अनुशासनहीनता पर कांग्रेस आलाकमान ने बंगाल प्रभारी से मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पोस्टर पर स्याही पोतने और उस पर तृणमूल एजेंट लिखने के मामले में  कांग्रेस पार्टी के संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने मामले में प. बंगाल के प्रभारी महासचिव को घोर अनुशासनहीनता के कृत्यों पर तुरंत रिपोर्ट सौंपने को कहा है और सख्त लहजे में कहा है कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। वेणुगोपाल ने कहा, इस तरह की गतिविधियों से लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं। वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मीडिया व सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणियां की हैं। कुछ उपद्रवियों ने डब्ल्यूबीपीसी कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग को भी तोड़ा और पोस्टर को विरूपित किया है। 



गोवा में ईंधन खत्म होने पर खराब मौसम में फंसी पर्यटकों से भरी नाव
गोवा के पणजी से निकली एक नाव ईंधन खत्म होने कारण खराब मौसम में फंस गई। बाद में भारतीय तटरक्षक बल ने नाव से 24 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों को बचाया। सोमवार को एक नाव खराब मौसम में ईंधन खराब होने के कारण फंस गई। नाव नेरुल पैराडाइज खराब मौसम में तीन मीटर से अधिक ऊंची लहरों गोवा तट पर ईंधन खतम होने के कारण फंस गई थी। नाव में तकरीबन 24 यात्री सवार और दो चालक दल उसमें सवार थे। नाव सुबह पर्यटकों को लेकर पणजी की ओर रवाना हुई थी। नाव गोवा में मोर्मुगाओ बंदरगाह के पास खराब हुई थी। अधिकारी ने कहा कि तटरक्षक जहाज सी-148 के कर्मी उस समय गश्त से लौट रहे थे। उन्होंने यात्रियों के बीच संकट के संकेत महसूस किए और अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "आईसीजी जहाज, उबड़-खाबड़ लहरों का सामना करते हुए, संकटग्रस्त जहाज तक पहुंच गया। नाव पर एक टीम भेजी गई और नाव पर सवार कर्मियों को शांत किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि तटरक्षक दल ने पूरी स्थिति को स्थिर किया। नाव को सुरक्षित बंदरगाह पर लाया। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बंदरगाह पर भेज कर चिकित्सा सहायता दी गई।

गुजरात में आया भूकंप

गुजरात के कच्छ जिले में सोमवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की जानकारी नहीं है। इसका केंद्र लखपत से 60 किलोमीटर (किमी) उत्तर-उत्तर पश्चिम में 4.1 किमी की गहराई में था। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) के अनुसार, पिछले 200 वर्षों में यहां नौ बड़े भूकंप आए हैं।
 
विज्ञापन

तमिलनाडु में पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत
तमिलनाडु के विरालीमलई के पास अथिपल्लम गांव में एक निजी पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री के गोदाम में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इससे निकली चिंगारी से आग लग गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कार्तिक राजा के रूप में हुई। एक अन्य कर्मचारी 27 वर्षीय पी सिवानेसन भी इस आग में बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आग में कार्तिक की मौत पर दुख व्यक्त किया। सीएम स्टालिन ने कहा कि मृतक और घायल के परिजनों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें