फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल के संबंध सरकारों से नहीं, नागरिकों से प्रेरित: राजनाथ सिंह

Sun, 17 Jan 2021 02:32 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पड़ोसी देश नेपाल में जारी घमासान के बीच भारत दौरे पर आए नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस मुलाकात को अद्भुत बताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, आज नेपाल के विदेश मंत्री के साथ एक शानदार बैठक की। नेपाल के साथ भारत के संबंध दोनों देशों की सरकारों तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह दोनों देशों के लोगों से प्रेरित है। भारत और नेपाल के संबंध असीम क्षमता प्रदान करते हैं।

वहीं, ग्यावली ने कोरोना के टीके को विकसित करने में सफलता के लिए भारत को बधाई दी और विश्वास जताया कि महामारी जल्द ही दूर हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले नेपाल के विदेश मंत्री ने देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों देशों की संयुक्त आयोग यानी जेसीएम की बैठक हुई थी। इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा की गई थी। ऐसे में भारत और नेपाल के रिश्तों में फंसे पेंच में सुधार की संभावना जताई जा रही है। दोनों देशों के बीच हुई सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में सबसे अहम मानी जा रही है।

घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप स्वीकार नहीं: नेपाल
 ग्यावली ने कहा कि नेपाल अपनी घरेलू समस्याओं (राजनीति) में किसी भी तरह का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करता है। क्योंकि हम अपनी आंतरिक समस्याओं से निपटने में स्वयं सक्षम हैं।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश किसी मसले पर अपनी चिंता व्यक्त कर सकते हैं या सवाल उठा सकते हैं। लेकिन हम अपने राजनीतिक मामले में किसी भी तरह का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें