फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी में अगले तीन दिन में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Fri, 05 Oct 2018 03:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में आए दक्षिण पश्चिम मानसून के कहर से केरल अभी पूरी तरह से उबरा भी नहीं है और इस बीच एक बार फिर भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और पुदुचेरी में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से 7 अक्तूबर को केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी के ज्यादातर इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

निम्न दबाव का यह क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है जिसकी वजह से कुछ इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मद्देनजर केरल के इडुक्की और मलपपुरम जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को बांधों के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए। त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में बांधों के द्वार खोल दिए गए हैं ताकि अतिरिक्त पानी निकाला जा सके। शनिवार से समुद्र में भी हालात खराब रहने की आशंका है, लिहाजा मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है।

तमिलनाडु में जिला कलेक्टरों को सभी एहतियाती कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। चेन्नई और पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। पुदुचेरी में तो बृहस्पतिवार को अधिकांश शिक्षण संस्थाएं बंद रहीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें