फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Slams OIC: 'भारत विरोधी एजेंडे का उदाहरण', इस्लामिक सहयोग संगठन की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय की दो टूक

Tue, 04 Apr 2023 10:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने ओआईसी के बयान पर नाराजगी जताते हुए आरोपों को सिरे से नकार दिया। विदेश मंत्रालय ने ओआईसी केवल भारत विरोधी ताकतों के जरिए लगातार ऐसे बेतुके बयानों और कृत्यों की वजह से अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
Aridam Bagchi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की ओर से मंगलवार को भारत के संबंध में जारी बयान की विदेश मंत्रालय ने निंदा की। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम ओआईसी के बयान की कड़ी निंदा करते हैं। यह उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है।

विज्ञापन



क्या कहा था ओआईसी ने?
दरअसल, ओआईसी के सचिवालय ने एक बयान जारी कर रामनवमी की शोभायात्रा के के दौरान भारत के कई राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने वाली हिंसा और बर्बरता के कृत्यों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बयान में भीड़ की ओर से धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने का भी जिक्र किया गया। बयान में 31 मार्च को बिहारशरीफ में हुई घटना का भी जिक्र किया गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- NATO: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन का 31वां सदस्य बना फिनलैंड, रूस से लगी नाटो देशों की सीमा हुई दोगुनी
विज्ञापन


क्या मामला रामनवमी पर भड़की हिंसा से जुडा है?
ओआईसी ने कथित हिंसा और बर्बरता के उत्तेजक कृत्यों की निंदा की थी। यह भी कहा गया कि ऐसी घटनाएं भारत में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाए जाने की ओर इशारा करती हैं। ओआईसी के बयान में इस्लामोफोबिया का जिक्र किया गया। ओआईसी ने भारतीय अधिकारियों से इस तरह के कृत्यों के उकसाने वालों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान को सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया। 

यह भी पढ़ें- Air Defence System: दुश्मनों की नींद उड़ाने की तैयारी में IAF, जल्द ही भारत में पहली बार गरजेगी एस-400 मिसाइल

भारत की दो टूक
भारत ने ओआईसी के बयान पर नाराजगी जताते हुए आरोपों को सिरे से नकार दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है। ओआईसी केवल भारत विरोधी ताकतों के जरिए लगातार ऐसे बेतुके बयानों और कृत्यों की वजह से अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें