विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत एकमात्र देश है जिसने मलेरिया के मामलों में गिरावट दर्ज की है। इस रिपोर्ट में दुनिया में मलेरिया से सर्वाधिक पीड़ित 11 देश शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में दुनिया भर के मलेरिया के मामलों में 4 फीसद भारत में थे। अब भारत ने इस प्रतिशत को कम करने के मामले में अच्छी प्रगति की है।