फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्तगाल में बोले PM मोदी- तेजी से आगे बढ़ते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा भारत 

Sun, 25 Jun 2017 02:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में पुर्तगाल के लिस्बन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत विश्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नई उंचाईयों को छू रहा है।
विज्ञापन
India is fast moving ahead, and is touching new heights in many fields: PM Modi at Radha Krishna temple in Portugal's Lisbon pic.twitter.com/8seCY5Q14a — ANI (@ANI_news) June 24, 2017
पीएम मोदी ने राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की और भारतीय मूल के प्रमुख लोगों से बातचीत की। यहां हिंदू-पुर्तगाली समुदाय के नौ हजार से अधिक सदस्य हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से विकास किया है जिसमें भारतीय वैज्ञानिकों का विशेष योगदान है। हाल ही में इसरो ने एक साथ 30 नैनो सैटेलाइट्स को लांच किया है।'
विज्ञापन

  In the field of space, our scientists have done great work. Recently 30 nano satellites were launched: PM at Radha Krishna temple in Lisbon pic.twitter.com/10WwhNbDAR — ANI (@ANI_news) June 24, 2017
इससे पहले उन्होंने पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच 11 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत, पुर्तगाल आतंकवाद और हिंसक अतिवाद से लड़ने में सहयोग के लिए सहमत हैं। बता दें कि अमेरिका, नीदरलैंड समेत तीन देशों के दौरे की शुरुआत पीएम मोदी ने पुर्तगाल के दौरे के साथ की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें