फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक 'थलाइवा' न बने 'रजनीकांत', फंस जाएगा वो 'अनपढ़'

Sat, 24 Jun 2017 10:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
रजनी पर हमला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने रजनीकांत को राजनीति में न आने के लिए चेताया है। साथ ही उन्हें अनपढ़ बताते हुए राजनीति के लिए 'अनफिट' भी बताया है। उन्होंने कहा कि रजनीकांत के खिलाफ धन के हेर-फेर के कई मामलों के सबूत मेरे पास है, जो रजनीकांत के लिए राजनीति में बेहद मुश्किलें खड़ी कर देंगे।
विज्ञापन


तमिलों के असली 'थलाइवा' बनेंगे रजनीकांत, MGR की तरह बदलेंगे तमिलनाडु की किस्मत!

सुब्रमण्यम स्वामी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन विश्व संवाद केंद्र के नारद जयंती समारोह में शिरकत करने के लिए आए हुए थे, जहां उन्होंने कई अन्य मसलों पर भी खुलकर अपनी राय रखी। सुब्रमण्यम स्वामी ने तो यहां तक कह दिया कि रजनीकांत महामूर्ख है, अनपढ़ है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान का संविधान सामने रखोगे तो उसे पता नहीं चलेगा कि कौन सा किस देश का है। 

अमर उजाला पोलः रजनीकांत के राजनीति में आने से बदल सकती है तमिलनाडु की सियासत
  He is illiterate and is unfit for politics: Subramanian Swamy,BJP on #Rajinikanth pic.twitter.com/JXDWsc2f03 — ANI (@ANI_news) June 24, 2017

सुब्रमण्यम स्वामी ने इस दौरान कहा कि रजनीकांत वित्तीय अनियमितताओं में घिरे हुए है। इसके बावजूद वो राजनीति में आएंगे, तो उन्हें बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। और नुकसान होना बर्बादी ही है।
विज्ञापन


इस दौरान जब उन्हें पूछा गया कि क्या वाकई रजनीकांत के खिलाफ सबूत हैं और वो मुश्किल में पड़ सकते हैं। तो स्वामी ने रजनीकांत का ही डॉयलाग बोलते हुए कहा कि  रजनीकांत का मशहूर डायलॉग है, जिसकी वजह से वो व्यक्तिगत रुप से सुपरस्टार के नाम से जाना जाते हैं। अगर मैं इसे एक बार कहता हूं, तो यह सौ बार कहने के बराबर है।

रजनीकांत खुद भुगत चुके हैं राजनीति के 'साइड इफेक्ट', अब संभल कर करें एंट्री

ऐसे में इस बयान को रजनीकांत के लिए धमकी के तौर पर भी देखा जा रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि रजनीकांत राजनीति में आएंगे, तो नुकसान होगा। 

गौरतलब है कि रजनीकांत ने कहा था कि वो आने वाले भविष्य को लेकर चर्चा कर रहे हैं। जल्द ही वो अपने अगले कदम की जानकारी देंगे। पर स्वामी का ये बयान उन नेताओं की कोशिशों पर पानी फेर सकता है, जिसमें वो रजनीकांत को बीजेपी से जोड़ने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें