फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका समेत अन्य देशों से बेहतर तरीके से कोरोना से निपट रहा भारत : मजूमदार शॉ

Sun, 03 May 2020 03:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
मजूमदार शॉ - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉयोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री की दिग्गज किरण मजूमदार शॉ ने शनिवार को कहा कि भारत की सामाजिक संरचना भिन्न है और वह अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस से बेहतर तरीके से निपट रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में देश में कोविड-19 की संभावित स्थिति कैसी होगी, इसका अनुमान यूरोपीय देशों और अमेरिका से हासिल डाटा के आधार पर नहीं लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


बॉयोकॉन लिमिटेड कंपनी की कार्यकारी अध्यक्ष शॉ ने यह भी सुझाव दिया कि पूरे जिले को रेड जोन घोषित करने की अपेक्षा रेड जोन का दायरा छोटा रखना चाहिए जिससे आर्थिक गतिविधियां चलती रहें और आपूर्ति चेन बाधित न हो।

उन्होंने कहा कि जिले के भीतर रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन बनाए जाने चाहिए। उनके मुताबिक कोविड-19 महामारी का प्रबंधन जिला प्रशासन के हाथ में दे देना चाहिए और उन्हें जांच करने और संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेशन में भेजने का अधिकार दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


जून-जुलाई में देश में कोरोना मामलों की संख्या चरम पर होने की खबरों पर उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत अध्ययन हो रहे हैं जिनके आधार पर बहुत सारी संभावनाएं जताई जा रही हैं। हम यूरोप और अमेरिका से मिले डाटा के आधार पर ज्यादा ही निष्कर्ष निकाल रहे हैं लेकिन उन्होंने वह नहीं किया जो हमने किया। हमारे यहां उस वक्त लॉकडाउन लागू किया गया जब देश में संक्रमण के 500 मामले थे जबकि इटली ने नौ हजार और ब्रिटेन ने 6700 मामले सामने आने के बाद ऐसा किया।  

उन्होंने कहा कि हमारे देश ने मरीजों को आइसोलेशन में रखने, कर्फ्यू, लॉकडाउन, निगरानी के जो कदम उठाए, वे अन्य देशों ने नहीं किए। देश में महामारी के शुरुआती स्थिति में ही बेहद कड़ी निगरानी रखी गई और हमें इसकी सराहना करनी चाहिए। भारत ने जैसे कदम उठाए, उसकी वजह से हम बेहतर स्थिति में हैं और हमें यूरोपीय या पश्चिमी देशों के आधार पर निष्कर्ष निकाल कर योजना नहीं बनानी चाहिए क्योंकि वहां की परिस्थितियां भिन्न हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें