फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोकलाम विवाद: जंग की तैयारी में भारत, चीनी सीमा पर बढ़ाए सैनिक

Sat, 12 Aug 2017 08:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
भारतीय सेना (प्रतीकात्मक)
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों ही देशों में से कोई डोकलाम सीमा से पीछे हटने को तैयारी नहीं है। चीन के साथ बढ़ते विवाद को देखते हुए भारत कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। भारत ने चीन से लगी सीमा पर सेना के जवानों की तादाद बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

Indian Army enhances troop level along entire stretch of Sikkim & Arunachal Pradesh as part of annual exercise in high altitude area-Sources— ANI (@ANI) 12 August 2017


शनिवार सुबह एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत ने चीन से लगे सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। 

उन्होंने बताया कि बढ़ते विवाद को देखते हुए सैनिकों में भी सावधानी बढ़ गई है। चीन से बढ़े विवाद के बीच एक विस्तृत विश्लेषण के बाद सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से लगे 1400 किमी की भारत-चीन सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया। 
विज्ञापन


हालांकि अधिकारी ने इस बात की कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया कि सीमा पर कितने सैनिक बढ़ाए गए हैं। गौरतलब है कि, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन डोकलाम सीमा से 100 मीटर पीछे हटने को तौयार है, लेकिन शुक्रवार को चीनी विदेश मंत्रालय ने इस प्रकार के किसी कदम से इनकार किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें