फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर स्पेस के खतरों से निबटेगी सेना की साइबर एजेंसी

Tue, 15 Jan 2019 04:57 PM IST
अमित मंडल भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
मनोज मुकुंद नारावणे - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत जल्द ही साइबर खतरों से निबटने के लिए साइबर एजेंसी की स्थापना कर रहा है। सेना की पूर्वी कमान मुख्यालय के जनरल ऑफिसर इन कमांडिंग चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नारावणे ने कहा कि एकीकृत डिफेंस स्टॉफ(आईडीएस) के तहत जल्द यह शुरू होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के तीनों विंग एयरफोर्स, नौसेना और थल सेना को साइबर खतरों से निबटने के लिए ऐसी किसी एजेंसी की काफी जरूरत थी। फोर्ट विलियम में सेना दिवस समारोह के दौरान जनरल नारावणे ने कहा कि यह विशुद्ध तौर पर सेना नहीं होगी, बल्कि एक अंतरसेवा के तौर पर काम करेगी। 

उन्होंने कहा कि आईडीएस के तहत काम करनेवाली यह एजेंसी साइबर खतरों से निबटेगी। सेना की विभिन्न शाखाओं के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेवारी आईडीएस की होगी। उन्होंने कहा कि टू स्टार रैंक के अधिकारी इसकी अगुआई करेंगे।
विज्ञापन


नारावणे ने कहा कि इसका पूरा प्रस्ताव अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि साइबर एजेंसी के यूनिट देश भर में फैले होंगे, जोकि साइबर सुरक्षा को लेकर मुख्यालय के संपर्क में रहेंगे और काम करेंगे। 

जनरल ऑफिसर इन कमांडिंग चीफ नारावणे ने इससे पहले विजय स्मारक पर देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों और अधिकारियों श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जेनरल ऑफिसर इन कमांडिंग चीफ ने पूर्वी कमान की पांच इकाइयों को सम्मानित किया। इसी तरह विभिन्न बटालियन की 18 अन्य यूनिट को भी सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें