फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Steel: भारत ने स्टील उत्पादों पर लगाया तीन साल का टैरिफ, चीन से होने वाले आयात पर पड़ेगा असर

Wed, 31 Dec 2025 09:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने देश में हो रहे सस्ते स्टील आयात पर नकेल कसने के लिए स्टील आयात पर तीन साल का टैरिफ लगाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम का असर चीन से होने वाला आयात पर पड़ेगा। 
विज्ञापन
स्टील आयात पर भारत ने लगाया टैरिफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने कुछ इस्पात (स्टील) उत्पादों पर तीन साल के लिए आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय द्वारा एक आदेश में कहा गया है कि भारत ने कुछ स्टील उत्पादों पर तीन साल के लिए 11-12 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम को चीन से आने वाले सस्ते स्टील को रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। सरकारी गजट में प्रकाशित आदेश के अनुसार, पहले वर्ष में स्टील आयात पर 12 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। वहीं दूसरे साल इसे घटाकर 11.5 प्रतिशत कर दिया जाएगा और तीसरे साल इसे और कम करके 11 प्रतिशत कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


चीन से होने वाले आयात पर पड़ेगा असर
भारत में इन दिनों चीन के सस्ते स्टील का आयात बढ़ा है। इसे चीन द्वारा डंपिंग करने के तौर पर देखा जा रहा है। इससे भारत के स्टील निर्माताओं पर दबाव बढ़ा है। आदेश में कहा गया है कि 'भारत में हाल ही में स्टील में हुई अचानक, तीव्र और उल्लेखनीय वृद्धि ने घरेलू उद्योग के उत्पादकों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और भविष्य में भी नुकसान पहुंचाने की आशंका है'। इसमें आगे कहा गया है कि इसी कारण से भारत में संबंधित वस्तुओं के आयात पर अस्थायी सुरक्षा शुल्क लगाना आवश्यक हो गया है।

ये भी पढ़ें- चिंताजनक: माइक्रोप्लास्टिक से पुरुषों में हार्ट अटैक का खतरा सबसे ज्यादा, धमनियों में जमा हो रहे बारीक कण
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ विकासशील देशों को मिलेगी छूट
खास बात यह है कि इस फैसले से कुछ विकासशील देशों से होने वाले आयात को छूट मिलेगी। हालांकि, चीन, वियतनाम और नेपाल से आने वाले सामान पर ड्यूटी लगेगी। इस टैरिफ में स्टेनलेस स्टील समेत खास स्टील आइटम शामिल नहीं होंगे। इससे पहले अप्रैल में, सरकार ने 200 दिनों की अवधि के लिए 12 प्रतिशत की अंतरिम सेफगार्ड ड्यूटी लगाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें