फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Critical Minerals: सरकार ने 30 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की, इन्हीं के दम पर भारत बनेगा आत्मनिर्भर

Thu, 29 Jun 2023 03:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खनन मंत्रालय द्वारा बनाई गई टीम महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति और मसौदा तैयार करने में मदद करेगी, जिससे खनन क्षेत्र में निवेश और रणनीतिक योजना बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण खनिज आर्थिक विकास के लिए अहम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने 30 महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की है। ये महत्वपूर्ण खनिज कितने अहम हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ये खनिज पास होने जरूरी हैं। रक्षा क्षेत्र हो या फिर कृषि, ऊर्जा, फार्मा और टेलीकॉम, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के लिए ये महत्वपूर्ण खनिज बेहद अहम हैं। खनन मंत्रालय ने विशेषज्ञ टीम बनाई है, जिसने एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसका शीर्षक 'Critical Minerals for India'है। 
विज्ञापन


खनन मंत्रालय ने जारी की रिपोर्ट
बुधवार को खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस रिपोर्ट को जारी किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक जिन महत्वपूर्ण खनिजों की पहचान की गई है, उनमें एंटीमोनी, बेरिलियम, बिसमथ, कोबाल्ट, कॉपर, गैलियम, जर्मेनियम, ग्रेफाइट, हाफनियम, इंडियम, लीथियम, मोलिबडेनम, नियोबियम, निकेल, पीजीई, फॉस्फोरस, पोटाश, आरईई, रेनियम, सिलिकॉन, स्ट्रोनटियम, टांटालम, टेलुरियम, टिन, टाइटेनियम, टंगस्टन, वानाडियम, जिरकोनियम, सेलेनियम और कैडमियम शामिल हैं। 

आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण खनिज अहम
खनन मंत्रालय द्वारा बनाई गई टीम महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति और मसौदा तैयार करने में मदद करेगी, जिससे खनन क्षेत्र में निवेश और रणनीतिक योजना बनाने में मदद मिलेगी। किसी भी देश के आर्थिक विकास और सुरक्षा में इन महत्वपूर्ण खनिजों की काफी अहमियत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश का आर्थिक भविष्य जिन तकनीकों पर निर्भर करेगा, उनमें लीथियम, ग्रेफाइट, कोबाल्ट, टाइटेनियम जैसे दुर्लभ खनिज बेहद अहम हैं। 
विज्ञापन


खनन मंत्रालय के संयुक्त सचिव (नीति) की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। नवंबर 2022 में यह कमेटी बनाई गई थी, जो देश में दुर्लभ और अहम खनिजों की पहचान करेगी। कमेटी ने देश में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्रिटिकल मिनरल्स बनाने का भी सुझाव दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि देश में पहली बार दुर्लभ खनिजों की पहचान कर लिस्ट बनाई गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें