जयशंकर ने ट्विटर पर कहा कि वह लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के समुदाय (सीईएलएसी), मध्य अमेरिकी एकीकरण प्रणाली (एसआईसीए) और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के जरिए द्विपक्षीय से ज्यादा सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।
उन्होंने ट्वीट में कहा, 'आज दोपहर हौन्डुरस के विदेश मंत्री एनरीक रीना से मिलकर खुसी हुई। स्वास्थ्य, उर्जा और डिजिटल डोमेन में हमारी साझा विकास चुनौतियों पर चर्चा की। व्यापार और प्रौद्योगिकी साझेदारी के विस्तार में रुचि का स्वागत किया।' जयशंकर ने कहा, द्विपक्षीय रूप से और सीईएलएसी, एसआईसीए और संयुक्त राष्ट्र के जरिए ज्यादा सहयोग के लिए उत्सुक हूं।
सीआईआई के नौवें इंडिया-एलएसी सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत पहुंचे रीना ने ट्वीट किया, 'स्वास्थ्य, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, निवेश और व्यापार जैसे मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए भारत के विदेश मंत्री जयशंकर के साथ सुखद बातचीत हुई। हम ब्रिक्स बैंक में शामिल होने, नई दिल्ली में दूतावास खोलने में अपनी रूचि व्यक्त करते हैं। हमने सीईएलएसी और एसआईसीए के बारे में बात की।'
सीआईआई इंडिया-एलएसी कॉन्क्लेव के पहले दिन वेनेजुएला की कार्यकारी उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज, क्यूबा के सिएनफ्यूगोस प्रांत के गवर्नर अलेक्जेंड्रे क्विंटेरो, मेक्सिको के नुएवो लियोन, एंटीगुआ और बारबुडा के परिवहन और निवेश मंत्री हेनरी चार्ल्स फर्नांडीज और कई अन्य मंत्रियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। वेनेजुएला के उप वित्त मंत्री जोहान अल्वारेज ने कल कहा कि प्रतिबंधों के बावजूद उनने वर्ष 2022 में 15 फीसदी जीडीपी वृद्धि हासिल करने में सफलतापूर्वक प्रगति की।
उन्होंने यह भी कहा कि इस वृद्धि में करीब 70 फीसदी का योगदान गैर-पेट्रोलियम क्षेत्र का है। देश में पेट्रोलियम का सबसे बड़ा भंडार और गैस का 6वां सबसे बड़ा भंडार है, इसलिए पेट्रोकेमिकल्स, कृषि रसायन और दवा उद्योगों में मजबूत उत्पादन शुरू होता है। क्यूबा के सिएनफ्यूगोस प्रांत के गवर्नर अलेक्जेंड्रे क्विंटेरो ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे भारत कई वर्षों से और ऊर्जा, तकनीकी, आईटी और संचार उद्योगों में इन साझेदारी के माध्यम से उनके देश के साथ साझेदारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्यूबा भारत को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है और पर्यटन, जैव प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में अवसरों का पता लगाना चाहता है और आईटी पार्क भी स्थापित करना चाहता है।
वेनेजुएला के कार्यकारी उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने आज सुबह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।