फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army Vice Chief: 'भारत ने उभरते नेता की वैश्विक छवि को बरकरार रखा', थलसेना उपाध्यक्ष का बड़ा बयान

Mon, 03 Apr 2023 09:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना देश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सेना और उसका हर जवान पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
Lt Gen Suchindra Kumar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (थलसेना उपाध्यक्ष) लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार ने सोमवार को भारत की वैश्विक छवि  को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने कई मौकों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। खासतौर पर कोरोना महामारी के दौरान भारत ने दुनिया की मदद कर इस बात का सबूत दिया है कि भारत विश्व में उभरता हुआ लीडर है। ऐसे कई मौकों पर भारत ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए उभरते नेता की अपनी वैश्विक छवि को बरकरार रखा है।

विज्ञापन


सेना पूरी तरह से तैयार: ले. जनरल कुमार
आधिकारिक बयान के मुताबिक, उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना देश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। सेना और उसका हर जवान पूरी तरह से तैयार हैं। लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने भारत के अग्रणी सैन्य विचारकों में से एक की याद में आयोजित जनरल सुंदरजी स्मारक व्याख्यान के तीसरे संस्करण को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के सेवारत और अवकाश-प्राप्त अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के बारे में जानें
व्याख्यान थलसेना के 13वें अध्यक्ष जनरल के. सुंदरजी की याद में आयोजित किया गया, जिन्हें यंत्रीकृत तोपखाना रेजीमेंट का जनक कहा जाता है। जनरल सुंदरजी एक फरवरी 1986 से 31 मई 1988 तक थलसेनाध्यक्ष थे। उनका आठ फरवरी 1999 को निधन हो गया था। इस कार्यक्रम में भारत के पूर्व विदेश सचिव श्याम शरण ने भी अपने विचार रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें