फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर मामले और मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम

Tue, 07 Jul 2020 07:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख के पार
  • कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 20 हजार से ज्यादा
  • चिली में प्रति दस लाख आबादी पर 15459.8 मामले, भारत में 505.37
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना वायरस के मामले और इसकी वजह से मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय ने डब्ल्यूएचओ की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों की संख्या 505.37 है जबकि वैश्विक औसत 1,453.25 है। वहीं, देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख को पार कर चुकी है और मृतकों की संख्या 20,160 हो गई है।

विज्ञापन


बता दें कि छह जुलाई को आई विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थिति रिपोर्ट-168 के मुताबिक अमेरिका, ब्राजील, स्पेन, रूस, ब्रिटेन, इटली और मेक्सिको में प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमण के क्रमश: 8560.5, 7419.1, 5358.7, 4713.5, 4204.4, 3996.1 और 1955.8 मामले हैं। चिली की स्थिति इस मामले में सबसे ज्यादा खराब है जहां, प्रति दस लाख आबादी पर 15459.8 मामले हैं जबकि पेरू में प्रति दस लाख आबादी पर 9070.8 लोग संक्रमित हैं। 

ब्रिटेन में प्रति 10 लाख आबादी पर 651.4 मौत

मंत्रालय ने कहा, 'डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट से यह भी जाहिर होता है कि भारत में प्रति दस लाख आबादी पर (कोविड-19 के कारण) सबसे कम मृत्यु दर है। भारत में प्रति दस लाख आबादी पर मौत के मामले 14.27 हैं जबकि वैश्विक औसत इससे करीब चार गुना यानी 68.29 है।' ब्रिटेन में प्रति दस लाख आबादी पर 651.4 मौत हुई हैं जबकि स्पेन, इटली, फ्रांस, अमेरिका, पेरू, ब्राजील और मेक्सिको में यह आंकड़ा क्रमश: 607.1, 576.6, 456.7, 391.0, 315.8, 302.3 और 235.5 है। 

स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा बनाया गया बेहतर

मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना के मामलों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए देश में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाया गया है । मंत्रालय ने कहा कि तैयारी के तहत ऑक्सीजन सहायतित आईसीयू और वेंटिलेटर सुविधाओं का इंतजाम किया गया। सात जुलाई तक कोविड के 1201 समर्पित अस्पताल, 2611 कोविड स्वास्थ्य केंद्र और 9909 कोविड देखभाल केंद्र हैं, जहां अति गंभीर से लेकर बहुत हल्के लक्षण वाले मरीजों का उपचार हो रहा है।

24 घंटे में ठीक हुए कोरोना के 15,515 मरीज

मंत्रालय ने कहा, 'इस तरह की तैयारी से ठीक होने की दर लगातार बढ़ रही है और इस वजह से मृत्यु दर भी कम है।' मंत्रालय के मुताबिक, 'कोविड-19 के मामलों का जल्द पता लगा लेने और समय से प्रभावी नैदानिक प्रबंधन के कारण ठीक होने की दर लगातार बेहतर हो रही है।' पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 15,515 मरीज ठीक हो गए। इस तरह मंगलवार तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,39,947 हो गई है। वर्तमान में संक्रमण के 2,59,557 मामले हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें