भारत ने तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के 10 लाख बैरल प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाने के फैसले पर आज खुशी जतायी। दुनिया के तीसरे सबसे उपभोक्ता देश ने कहा कि संगठन ने बाजार का संज्ञान लिया और यह भारत जैसे उपभोक्ता देशों के लिये सकारात्मक संकेत है। अमेरिका से लेकर भारत और चीन के तेल के बढ़ते मूल्य पर चिंता जताने के बाद ओपेक ने पिछले सप्ताह तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जतायी। प्रधान ने यहां संवाददाताओं से कहा , ‘‘ हम खुश हैं क्योंकि ओपेक ने पहली बार बाजार की स्थिरता (कीमत में) को संज्ञान में लिया है। ’’ उन्होंने कहा , ‘‘ कीमत मांग एवं आपूर्ति पर निर्भर है लेकिन एक उपभोक्ता देश के रूप में भारत इस बात से खुश है कि उन्होंने हमारी अपेक्षाओं का ध्यान रखा।