फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा बम विस्फोट हुए भारत में: रिपोर्ट

Wed, 15 Feb 2017 08:00 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय बम डाटा सेंटर (एनबीडीसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 2016 में देशभर में युद्धग्रस्त इराक और अफगानिस्तान से भी अधिक बम विस्फोट हुए। पिछले साल देशभर में आईईडी और ऑर्डेनेंस एक्सप्लोसिव ब्लास्ट्स वाली 406 घटनाएं घटित हुईं जबकि दूसरे नंबर पर रहे इराक में 221 ऐसी घटनाएं घटित हुईं। हालांकि, एनबीडीसी ने इन घटनाओं में मरने या घायल होने वालों की कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


देश की संघीय आकस्मिकता बल एनएसजी के तहत काम करने वाली एनबीडीसी एक विस्फोट के बाद केंद्रीय जांच विभाग के रुप में काम करती है। इस रिपोर्ट में एक सतर्कता भी लगाई है कि केंद्र ने वैश्विक आंकड़े खुले स्त्रोतों से जुटाया है। 

पड़ोसी देश पाकिस्तान में 2016 में बम विस्फोट की 161 घटनाएं, अफगानिस्तान में 132, तुर्की में 92, थाईलैंड में 71, दक्षिण अफ्रीका में 63, सीरिया में 56, मिस्त्र में 42 और बांग्लादेश में 29 घटनाएं हुईं। भारत में हुई कुल 406 घटनाओं में से 337 में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का जबकि अन्य 69 में ग्रेनेड्स और एम्यूनिशन शेल्स जैसे ऑर्डेनेंस एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें