फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commerce Ministry: सरकार ने सोने की तस्करी को रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, इन महंगी धातुओं के आयात पर लगाई रोक

Thu, 19 Jun 2025 10:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Commerce Ministry: केंद्र सरकार ने पैलेडियम, रोडियम, इरिडियम जैसी महंगी धातुओं में 1% से ज्यादा सोना मिलने पर उनके आयात पर रोक लगा दी है। यह कदम सोने की तस्करी रोकने और नियमों में समानता लाने के लिए उठाया गया है, जबकि उद्योगों के लिए जरूरी आयात जारी रहेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने कुछ खास महंगी धातुओं के आयात पर रोक लगाई है। ये धातुएं पैलेडियम, रोडियम और इरिडियम हैं। इनमें अगर 1% से ज्यादा सोना मिला हो, तो अब उनका आयात नहीं किया जा सकेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय ने बताया कि पहले केवल प्लैटिनम पर यह रोक थी, लेकिन अब इस नियम को और बढ़ाकर बाकी धातुओं पर भी लागू कर दिया गया है। इससे इन धातुओं के आयात से जुड़े नियम एक जैसे हो जाएंगे।

विज्ञापन


हालांकि, विदेश व्यापार महानिदेशालय ने बताया कि जिन धातुओं में एक फीसदी से कम सोना मिला है, उनका आयात अभी भी मुक्त रूप से किया जा सकेगा। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स और रासायनिक उद्योग में उपयोग होने वाली जरूरी सामग्री की कमी न हो।  

ये भी पढें: Swiss Banks: स्विस बैंकों में तीन गुना बढ़ा भारतीयों का पैसा, ग्राहकों की जमा राशि में 11 फीसदी का उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने साथ ही उन रासायनिक चीजों पर भी रोक लगाई है, जिनके जरिए सोने को चोरी-छुपे आयात किया जा रहा था। अब अगर किसी उद्योग को ऐसे रसायनों की जरूरत है, तो वह सरकार से इजाजत लेकर उन्हें मंगा सकेगा। सरकार का स्पष्ट कहना है कि यह कदम उद्योगों को प्रभावित किए बिना सोने की तस्करी को रोकने के लिए उठाया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें