फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'2016 में नोटबंदी की वजह से सोने की मांग 21 फीसदी घटी'

Sat, 04 Feb 2017 07:36 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में सोने की मांग 2016 में 21 फीसदी घटकर 675.5 टन रही। विश्व स्वर्ण परिषद की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ज्वेलरों की हड़ताल, पैन कार्ड की अनिवार्यता और नोटबंदी जैसी चुनौतियों के कारण देश में सोने की मांग में पिछले वर्ष गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में भारत में सोने की मांग 857.2 टन थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक गत वर्ष देश में आभूषण की मांग भी 22.4 फीसदी घटी और 514 टन की रही, जो 2015 में 662.3 टन थी। मूल्य के मामले में आभूषण की मांग 2016 में 12.3 फीसदी घटी और 1,38,837.8 करोड़ रुपये की रही, जो 2015 में 1,58,310.4 करोड़ रुपये की थी।

परिषद के भारतीय मामलों के प्रबंध निदेशक सोमासुंदरम पीआर ने कहा कि अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में हालांकि सोने की मांग तीन फीसदी वृद्घि के साथ 244 टन की रही, फिर भी पूरे वर्ष में सोने की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई। 2016 की चौथी तिमाही में सोने की कीमत घटने और उसी वक्त दिवाली और शादियों का मौसम पड़ने के कारण सोने की मांग इस दौरान बढ़ गई। वर्ष 2016 में सोने की मांग इसलिए घटी, क्योंकि उद्योग को इस दौरान पैन कार्ड की अनिवार्यता, आभूषण पर उत्पाद शुल्क, नोटबंदी और आय घोषणा योजना के प्रचार-प्रसार जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नोटबंदी के कारण ग्रामीण मांग भी अत्यधिक प्रभावित हुई लेकिन यह प्रभाव तात्कालिक साबित हो सकता है, क्योंकि आय बढ़ने और बेहतर मानसून जैसे कारणों से आने वाले समय में सोने की मांग बढ़ सकती है। 
 
विज्ञापन

निवेशगत वैश्विक मांग 2 फीसदी बढ़ी

विश्व स्वर्ण परिषद की ताजा गोल्ड डिमांग ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में सोने की वैश्विक मांग दो फीसदी बढ़कर 4,309 टन रही। 2015 में सोने की वैश्विक मांग 4,216 टन थी। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में स्वर्ण आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) और चीन में सोने के बिस्कुट और सिक्के की मांग बढ़ने से 2016 में सोने की मांग बढ़ी।

चीन में भी घटी उपभोक्ता खरीदारी
रिपोर्ट के मुताबिक भारत के अलावा दूसरे प्रमुख स्वर्ण बाजार चीन में भी उपभोक्ता खरीदारी 2016 में सात फीसदी घट गई। चीन में पूरे वर्ष सोने की कीमत अधिक रहने से खरीदारी प्रभावित हुई। इसके अलावा चौथी तिमाही में मुद्रा नियंत्रण के कारण आपूर्ति घटने से भी चीन में खरीदारी घटी। सोमासुंदरम पीआर ने कहा कि हालांकि नवंबर में कीमत घटने से व मुद्रा की कमजोरी से चीन में सोने के बिस्किट और सिक्कों की मांग चौथी तिमाही में बढ़ गई और निवेश मांग 70 फीसदी बढ़कर चार साल के ऊपरी स्तर 1,561 टन पर पहुंच गई।

वैश्विक आपूर्ति 5 फीसदी बढ़ी
गत वर्ष सोने की कुल आपूर्ति पांच फीसदी बढ़कर 4,571 टन रही, जो 2015 में 4,363 टन थी। आपूर्ति वृद्घि में मुख्य भूमिका नेट प्रोड्यूशर हेजिंग की रही, जो 2016 में बढ़कर दोगुना हो गई। मुद्राओं में कमजोरी और सोने की ऊंची कीमत के कारण यूरोप और मध्यपूर्व में रिसाइक्लिंग में भारी वृद्घि होने से भी गत वर्ष सोने की आपूर्ति बढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें