फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Germany Ties: जयशंकर ने की जर्मनी की विदेश मंत्री से मुलाकात, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

Sat, 26 Oct 2024 03:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक अन्य पोस्ट में मंत्रालय ने जर्मन वाइस चांसलर के साथ बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जर्मन वाइस चांसलर और आर्थिक मामले और जलवायु कार्रवाई मंत्री रॉबर्ट हैबेक के साथ अच्छी बातचीत हुई।
विज्ञापन
एस. जयशंकर, जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक - फोटो : X/ S. Jaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को जर्मनी समकक्ष एनालेना बेयरबॉक के साथ कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने बताया कि उनकी जर्मन वाइस चांसलर और आर्थिक मामले और जलवायु कार्रवाई मंत्री रॉबर्ट हैबेक के साथ भी अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 7वीं भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) बैठक को एक सफल बैठक बताया। उन्होंने बैठक की तस्वीरें भी साझा की। 
विज्ञापन


जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। शोल्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ उन्होंने  7वीं भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) बैठक की सह-अध्यक्षता भी की। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "आज आईजीसी की सफल बैठक के बाद जर्मनी के विदेश मंत्रालय एनालेना बेयरबॉक से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। जैसे-जैसे यह अपने 25वें साल में प्रवेश कर रही है, हमारी रणनीतिक साझेदारी और गहरी होती जा रही है।"

एक अन्य पोस्ट में मंत्रालय ने जर्मन वाइस चांसलर के साथ बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "जर्मन वाइस चांसलर और आर्थिक मामले और जलवायु कार्रवाई मंत्री रॉबर्ट हैबेक के साथ अच्छी बातचीत हुई। रणनीतिक और आर्थिक दोनों तरह की समकालीन वैश्विक चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।"
विज्ञापन


आईजीसी की बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पीएम मोदी और ओलाफ शोल्ज ने भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने और गहरा करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। जर्मनी के चांसलर ने गोवा में बिट्स पिलानी के छात्रों से भी मुलाकात की।
भारत पूरी कर सकता है जर्मनी की जरूरत- जर्मन विदेश मंत्री
जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बारबॉक ने शुक्रवार को कहा कि, युवा शिक्षित भारतीय श्रम बाजार में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जर्मनी में कुशल श्रमिकों की बहुत जरूरत है, और इसे दोनों देशों और युवाओं के लिए 'जीत-जीत-जीत' स्थिति में बदला जा सकता है। बारबॉक ने दिल्ली में गोएथे-इंस्टीट्यूट/मैक्स म्यूलर भवन में जर्मन शिक्षार्थियों से मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की। एनालेना बारबॉक फिलहाल जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज की तीन दिवसीय आधिकारिक भारत यात्रा के तहत भारत में हैं। जर्मन विदेश मंत्री ने शुक्रवार को 7वें भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श (आईजीसी) में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें