फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India- Germany: 'भारत-जर्मनी संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर, रक्षा सहयोग भविष्य की धुरी', जर्मन राजदूत का बड़ा बयान

Sun, 11 Jan 2026 04:36 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मनी के चांसलर सोमवार से भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर जर्मनी के भारत में राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी बढ़ रही है और रक्षा संबंध ही भविष्य की धुरी हैं।
विज्ञापन
जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने कहा है कि भारत-जर्मनी द्विपक्षीय संबंध अब तक के सर्वोच्च स्तर पर हैं और बीते वर्षों में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हुई है। उन्होंने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्रों में सहयोग को भविष्य की अहम धुरी बताया। मीडिया बातचीत में एकरमैन ने कहा कि जर्मनी के लिए भारत एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार है और रक्षा क्षेत्र में इसकी भूमिका लगातार बढ़ी है।
विज्ञापन


जर्मन राजदूत ने रक्षा संबंधों को बताया बेहद अहम
जर्मन राजदूत ने हाल के वर्षों में भारतीय सशस्त्र बलों के साथ जर्मनी की बढ़ती भागीदारी का भी उल्लेख किया और कहा कि दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यासों में सहयोग और सहभागिता में बढ़ोतरी हुई है। उनके अनुसार, भारत इस क्षेत्र में एक अहम भागीदार है, जिसके साथ जर्मनी अंतरराष्ट्रीय वैश्विक व्यवस्था को लेकर समान मूल्य और दृष्टिकोण साझा करता है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में सुरक्षा ऐसा क्षेत्र होगा, जहां दोनों देशों के बीच अधिक व्यापक और विविध साझेदारी विकसित की जाएगी।

भारत-जर्मनी संबंधों पर बात करते हुए राजदूत ने कहा कि जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की 12 और 13 जनवरी को प्रस्तावित भारत यात्रा से द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूती मिलेगी। इससे पहले एकरमैन ने नई दिल्ली में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें