फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय सहायता पर मालदीव के राष्ट्रपति ने भारत का जताया आभार, पीएम मोदी बोले- कोरोना से लड़ाई रहेगी जारी

Mon, 21 Sep 2020 09:32 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-इब्राहिम सालेह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत ने मालदीव को कोरोना के कारण प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था से निपटने के लिए 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान की है। इस सहायता के लिए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। वहीं, पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति की भावनाओं की सराहना की है। 

विज्ञापन


मालदीव के राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, 'जब भी मालदीव को किसी मित्र की जरूरत पड़ी, भारत हमेशा इस अवसर पर पहुंचा। वित्तीय सहायता के रूप में 25 करोड़ डॉलर के आधिकारिक हैंडओवर के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और भारत के लोगों को उनकी पड़ोसी भावना और उदारता के लिए मेरा ईमानदारी से धन्यवाद।' 
 

इसके जवाब में पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए मालदीव के राष्ट्रपति की भावनाओं की सराहना की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं आपकी भावनाओं की सराहना करता हूं, राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह! करीबी दोस्त और पड़ोसी के रूप में, भारत और मालदीव कोविड-19 के स्वास्थ्य और आर्थिक प्रभाव के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक-दूसरे का समर्थन करना जारी रखेंगे।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत ने मालदीव को कोविड-19 के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रभाव से निपटने के लिए 25 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता दी है। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह ने कोरोना के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद के लिए आग्रह किया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। भारतीय दूतावास ने कहा कि रविवार को मालदीव के विदेश मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय सहायता अनुदान सौंपा गया।

इस मौके पर मालदीव में भारतीय उच्चायुक्त संजय सुधीर, मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद, माले में एसबीआई के सीईओ भरत मिश्रा मौजूद थे। मालदीव के राजस्व का एक तिहाई हिस्सा पर्यटन से आता है। इसलिए कोरोना के कारण वहां की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा है। भारत की तरफ से यह मदद अनुकूल शर्तों पर की गई है। भारत इससे पहले मालदीव को जरूरी दवाइयां भी मुहैया करा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें