फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: फ्रांस से अगली पीढ़ी के स्वदेशी फाइटर जेट-मल्टीरोल हेलिकॉप्टर के इंजन लेगा भारत, बातचीत अहम पड़ाव पर

Tue, 11 Jul 2023 09:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Defence: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित किए जा रहे उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एंडवांस्ड मीडियम फाइटर एयरक्राफ्ट) के लिए उच्च शक्ति वाले इंजनों के सह-विकास के लिए फ्रांसीसी फर्मों के साथ चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत 'हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड' (एचएएल) द्वारा विकसित किए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू और भारतीय मल्टीरोल हेलीकॉप्टर (आईएमआरएच) के लिए इंजनों के सह-विकास के लिए फ्रांसीसी कंपनियों के साथ बातचीत के अहम चरण में है। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब नई दिल्ली, पेरिस से 26 राफेल विमान और तीन अतिरिक्त पनडुब्बियां खरीदने की योजना पर काम कर रहा है। 

विज्ञापन

सरकारी सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन और विकसित किए जा रहे उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एंडवांस्ड मीडियम फाइटर एयरक्राफ्ट) के लिए उच्च शक्ति वाले इंजनों के सह-विकास के लिए फ्रांसीसी फर्मों के साथ चर्चा चल रही है। भारतीय एयरोस्पेस के सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई एचएएल भी फ्रांसीसी फर्मों के साथ बातचीत कर रही है।
 

डीआरडीओ और फ्रांसीसी इंजन निर्माता सैफरन के बीच बातचीत भी अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है, जहां स्वदेशी एएमसीए विमान के दोनों नियोजित संस्करणों के मजबूत इंजनों के लिए सौदा होगा। फ्रांस की ओर से पेश किए जा रहे इंजन में 100 फीसदी प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) होने की उम्मीद है और इसमें निजी क्षेत्र की भागीदारी भी शामिल हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि 
 
विज्ञापन

उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) की विशिष्टताओं की योजना इस तरह से बनाई गई है कि उन्हें बहुत मजबूत इंजनों की जरूरत होगी। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान भारत और फ्रांस अंतरिक्ष और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की भी घोषणा कर सकते हैं। पीएम मोदी 14 जुलाई को पेरिस में 'बैस्टिल डे परेड' में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में शामिल होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें