फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणनीति: हिंद-प्रशांत में फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर चुनौतियाें से निपटेगा भारत

Wed, 14 Apr 2021 04:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • चीन की क्षेत्र में बढ़ रही आक्रामकता के बीच सामने आई पहल, पहले  से ही चार देशों के क्वाड समूह में शामिल है भारत
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस.जयशंकर और उनके फ्रांसीसी समकक्ष जीन-युक्व ली ड्रियान - फोटो : Twitter@DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और फ्रांस हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभर रही समुद्री और आकाशीय चुनौतियों से मिलकर निपटने के लिए एक त्रिस्तरीय तंत्र बनाएंगे। इसके लिए भारत और फ्रांस ने मंगलवार को द्विपक्षीय बातचीत के दौरान मंथन किया। साथ ही दोनों देशों ने इस क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए भी नए तरीके तलाशने पर भी वार्ता के दौरान वैचारिक मंथन किया।

विज्ञापन


विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके फ्रांसीसी समकक्ष जीन-युक्व ली ड्रियान के बीच वार्ता के दौरान फ्रांसीसी पक्ष ने भारत की हिंद-प्रशांत समुद्री पहल (आईपीओआई) का हिस्सा बनने की भी घोषणा की।

विदेश मंत्री ने कहा, भारत और फ्रांस कोविड-19 के बाद के साझा एजेंडे पर करीबी सहयोग के जरिये आगे बढ़ते रहें। उन्होंने ट्वीट में फ्रांसीसी विदेश मंत्री की तारीफ भी की। उधर, फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनियान ने भी बैठक को बेहद शानदार करार दिया।
विज्ञापन


इससे इतर विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों देशों ने भारत-यूरोपीय व्यापार व निवेश समझौते पर तेज करने की अहमियत को भी महसूस किया। मंत्रालय ने कहा, दोनों देशों ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयाग मजबूत करने के तरीके तलाशेंगे, इनमें भारत-ऑस्ट्रेलिया-फ्रांस का त्रिपक्षीय तंत्र, समुद्री व आकाशीय चुनौतियों में से निपटना और जलवायु नियंत्रण व जैव संसाधन संरक्षण के क्षेत्र में मिलकर काम करना शामिल है।

मंत्रालय ने कहा, भारत ने फ्रांस के उस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें आईपीओआई के आधार स्तंभ समुद्री संसाधनों से जुड़ने की बात कही गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा, दोनों मंत्रियों ने बहुत सारे साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों को लेकर भी चर्चा की। साथ ही बहुध्रुवीय दुनिया व बहुवाद में विश्वास पर साझा प्रतिबद्धता को भी दोहराया। भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय व्यापार में पिछले एक दशक के दौरान बेहद बढ़ोतरी हुई है। यह व्यापार साल 2020 में बढ़कर 10.75 अरब डॉलर का रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें