फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat: पटना टू दिल्ली के बीच शुरू हो सकती है देश की पहली स्लीपर वंदे भारत, रूट और किराए पर आया ये अपडेट

Mon, 25 Aug 2025 02:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनावी तारीखों के एलान से पहले भारतीय रेलवे बिहार की राजधानी पटना से देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की चलाने की तैयारी कर रहा हैं। सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिल्ली-पटना रूट पर चलाने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : X / @PIB_India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के पहले ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चली है। सभी दलों के नेताओं का बिहार आना-जाना का सिलसिला भी शुरू हो चला हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे भी एक्शन में नजर आ रहा है। रेलवे ने बिहार में चुनावी घोषणा से पहले कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शुरू करने का ऐलान किया है। इस बीच अब रेलवे बिहारवासियों को एक और बड़ी सौगात देने जा रहा है।

विज्ञापन


चुनावी तारीखों के एलान से पहले भारतीय रेलवे बिहार की राजधानी पटना से देश की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की चलाने की तैयारी कर रहा हैं। सूत्रों का कहना है कि रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिल्ली-पटना रूट पर चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है। इस नई ट्रेन में प्रीमियम कैटरिंग और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में इसका किराया 10 से 15 फीसदी तक ज्यादा हो सकता है। साथ ही इसमें डायनेमिक फेयर लागू किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। यह ट्रेन दिल्ली के शकूरबस्ती शेड में पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में रेल मंत्रालय इस ट्रेन से जुड़ी जानकारी समेत रूट और किराए की जानकारी साझा करेगा। इस समय पटना के लिए यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा देने में कारगर होगी।
विज्ञापन


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी स्लीपर कोच होंगे, ताकि सभी वर्ग के यात्री इसका लाभ उठा सकें। इसका इंटीरियर लग्जरी बसों और एयरलाइंस की तरह आकर्षक होगा। सुरक्षा के लिए ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक डोर और फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बाथरूम को भी प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। नहाने के लिए अलग स्थान बनाया गया है और नल सहित सभी उपकरण ब्रांडेड और लेटेस्ट मॉडल के लगाए गए हैं।

यूपी-बिहार को पहले ही मिल चुकी है स्पेशल ट्रेन की सौगात
इस बीच रेल मंत्रालय ने दिवाली और छठ के त्योहार को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।  दिवाली और छठ के त्योहार को देखते हुए ये ट्रेनें दो महीने तक चलाई जाएंगी, ताकि प्रवासियों की घर वापसी आसान और सुविधाजनक हो।इसके साथ ही रेलवे ने एक नई पायलट योजना भी शुरू की है, जिसमें राउंड ट्रिप पैकेज के तहत आने-जाने के टिकट एक साथ बुक करने पर वापसी टिकट पर 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यह सुविधा 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2025 तक सभी ट्रेनों और क्लासों में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें