फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को अलग-थलग करने में नाकाम हो गया भारत , कुरैशी का दावा

Thu, 14 Feb 2019 01:16 PM IST
अजय सिंह भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
UAE Pakistan
विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया कि भारत इस्लामाबाद को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने में नाकाम हो गया है। संसद में बुधवार को मंत्री ने दावा किया भारत ने कई बार अन्य देशों के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के जनवरी 2016 में भारत के एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमला करने के बाद से ही दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कुरैशी के हवाले से कहा पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने में भारत की नाकामी देश के लिए जीत है।

उन्होंने राजनयिक और वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की स्थिति मजबूत करने तथा किसी भी चुनौती से निपटने का आह्वान किया। कुरैशी ने यह भी कहा कि जो देश पाकिस्तान में निवेश करना और परस्पर सहयोग से फायदा उठाना चाहते हैं वे भारत से सहमत नहीं होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा यह भारत का असंतोष ही है कि विभिन्न देश पाकिस्तान के साथ परस्पर व्यापारिक संबंध स्थापित करना चाहते हैं। कुरैशी ने पाकिस्तान की राजनयिक सफलता का दावा ऐसे समय में किया है जब सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान आर्थिक और रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए शनिवार को पाकिस्तान आ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें