फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक ड्रोन गठबंधन बनाने के प्रयास में लगा भारत

Sat, 08 Dec 2018 04:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
ड्रोन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की तर्ज पर भारत एक वैश्विक ड्रोन गठबंधन बनाने के प्रयास में लगा है। ऐसा होने पर सदस्य देशों को ड्रोन के लिए संगठित रूप से बनाए गए दिशानिर्देशों को मानना होगा। नागरिक विमानन मंत्रालय की संयुक्त सचिव शैफाली जुनेजा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


1 दिसंबर को नागरिक विमानन मंत्रालय ने देश में ड्रोन संचालकों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की थी। इस पूरी प्रक्रिया को ‘डिजिटल स्काई’ के माध्यम से पूरा किया गया था। जुनेजा ने कहा कि इस गठबंधन को बनाने के लिए भारत इस्रायल और यूरोपीय संघ जैसे देशों से संपर्क कर रहा है और उनके समर्थन की मांग कर रहा है। ग्लोबल कैपिटल समिट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नियमों एवं विनियमों में सामंजस्य से ड्रोन सेक्टर की वृद्धि को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें