फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम के लिए एआईआर ने उठाए सख्त कदम

Sat, 08 Dec 2018 04:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेडियो की महिला कर्मचारियों की कार्यस्थल पर उत्पीड़न की शिकायतों पर सीईओ प्रसार भारती ने जांच के बाद अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट राष्ट्रीय महिला आयोग को सौंप दी है। इस आधार पर अब रेडियो स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और स्टेशन प्रमुख के तौर पर एक महिला अधिकारी की भी नियुक्ति रहेगी। दरअसल ऑल इंडिया रेडियो की 9 महिला कर्मचारियों ने एक अधिकारी के खिलाफ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसमें आयोग ने सीईओ प्रसार भारती को शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन


जांच और पूछताछ के दौरान अधिकारी की भूमिका पाई गई। इसलिए आंतरिक कमेटी ने कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। संबधित अधिकारी की वेतन कटौति के साथ जुर्माना भी लगाया गया। उसका ट्रांसफर किया गया और एक साल के लिए सभी तरह की वेतन बढ़ोत्तरी को भी रोक दिया गया है। महिला आयोग ने कहा उनका प्रयास है कि कम से कम सरकारी दफ्तरों में काम के स्थान पर महिलाओं के शोषण के मामले में तुरंत कार्रवाई हो ताकि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

इस रिपोर्ट के आधार पर महिला कर्मचारियों के कार्यस्थल को सीसीटीवी से लैस करने और महिला अधिकारी को स्टेशन प्रमुख के रूप में नियुक्त करने के साथ शिफ्ट के हिसाब से महिलाओं को लाने और ले जाने की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं आंतरिक शिकायत कमेटियों का गठन तुरंत प्रभाव से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें