फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी: भारत निर्वाचन आयोग को चुना गया एएईए का नया अध्यक्ष, मनीला में हुई बैठक में हुआ निर्णय

Wed, 11 May 2022 10:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसोसिएशन ऑफ आसियान इलेक्शन अथॉरिटी की मनीला में हुई बैठक में भारत निर्वाचन आयोग को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारत को 2022-24 तक के लिए एएईए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने वाले भारत निर्वाचन आयोग को सर्वसम्मति से 2022-2024 के लिए एशियाई चुनाव प्राधिकरणों के संघ एएईए का नया अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव आयोग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अब भारत निर्वाचन आयोग वैश्विक स्तर पर चुनाव सुधारों से जुड़ी मुहिम की अगुवाई करते हुए एसोसिएशन ऑफ आसियान इलेक्शन अथॉरिटी का अगले दो सालों तक नेतृत्व करेगा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत को 7 मई को फिलीपींस के मनीला में एसोसिएशन ऑफ आसियान इलेक्शन अथॉरिटी के कार्यकारी बोर्ड और आम सभा की हाल ही में हुई बैठक में चुना गया था। एएईए का वर्तमान अध्यक्ष  मनीला चुनाव आयोग है। 

गौरतलब है कि एसोसिएशन ऑफ आसियान इलेक्शन अथॉरिटी को 1998 में  गठित किया गया था। भारत निर्वाचन आयोग इसका संस्थापक सदस्य है। मौजूदा समय में करीब 20 देश इसके सदस्य हैं। इसके कार्यकारी बोर्ड में नए सदस्यों में अब रूस, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मालदीव, ताइवान और फिलीपींस शामिल हैं। इससे पहले वर्ष 2011-13 के बीच भी भारत एएईए का अध्यक्ष रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें