फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ब्रह्मा: म्यांमार में भूकंप के बाद भारत ने भेजी 625 मीट्रिक टन राहत सामग्री, सेना का अस्पताल भी स्थापित

Tue, 01 Apr 2025 11:09 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के चलते अबतक 2700 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवा दी है। वहीं ऐसी स्थिति में भारत ने एक अच्छे पड़ोसी होने के नाते म्यांमार के मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा चलाया। इसके तहत अभी तक भारत ने 625 मीट्रिक टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी है।
विज्ञापन
ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारत ने म्यांमार को 625 मीट्रिक टन मानवीय सहायता पहुंचाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत 625 मीट्रिक टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 28 मार्च को शुरू किए गए इस ऑपरेशन के तहत भारत ने म्यांमार में बचाव कार्य, चिकित्सा सहायता और राहत सामग्री भेजने के लिए कई विमान और भारतीय नौसेना के जहाजों का इस्तेमाल किया।

तीन खेप में भेजी गई मानवीय सहायता

विज्ञापन

बता दें कि विनाशकारी भूकंप के बाद ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारत ने अभी तक कुल तीन खेप म्यांमार भेजे है। पहली खेप में 15 टन आपूर्ति, जिसमें टेंट, कंबल, दवाएं और भोजन शामिल थे, 29 मार्च को यांगून में पहुंचाई गई। इसके बाद दूसरी खेप में 80 एनडीआरएफ खोज और बचाव विशेषज्ञों के साथ 22 टन राहत सामग्री, जिसमें स्वच्छता किट, रसोई सेट, और दवाएं शामिल थीं, 30 मार्च को नेपीता में पहुंची।

ये भी पढ़ें:-  Myanmar Earthquake: म्यांमार भूकंप में मरने वालों का लगातार बढ़ रहा आंकड़ा, अब तक 2700 लोगों की हो चुकी मौत
विज्ञापन


वहीं तीसरी खेप में 60 टन से अधिक आपूर्ति भेजी गई, जिसमें सर्जिकल शेल्टर, जल स्वच्छता सेवाएं, और महिला और बाल देखभाल सेवाएं शामिल थीं। इसके साथ ही 118 सदस्यीय भारतीय सेना का फील्ड अस्पताल मांडले में स्थापित किया गया है, जहां सर्जरी और इलाज किया जा रहा है।

भारतीय सेना ने दी जानकारी
वहीं इस मामले में भारतीय सेना ने बताया कि मांडले में स्थित भारतीय सेना के अस्पताल में सर्जनों ने दो जीवन रक्षक सर्जरी सफलतापूर्वक की हैं। म्यांमार के राहत कार्यों के प्रभारी लेफ्टिनेंट जनरल म्यो मो आंग ने अस्पताल का दौरा किया और भारत के सहायता प्रयासों की सराहना की।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
साथ ही विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय नौसेना के दो जहाज, सतपुड़ा और सावित्री, 29 मार्च को 40 टन राहत सामग्री लेकर यांगून रवाना हुए थे, जिन्हें सोमवार को यांगून के मुख्यमंत्री को सौंपा गया। इसके बाद, अंडमान और निकोबार से दो और भारतीय नौसेना के जहाज, करमुक और एलसीयू 52, 30 मार्च को यांगून के लिए रवाना हुए, जिनमें 30 टन राहत सामग्री थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Myanmar Earthquake : म्यांमार में दहशत के साये में जिंदगी, 35 लाख लोग हुए बेघर, शिविरों में शरण लेने को मजबूर

म्यांमार में भूकंप ने मचाया त्राहिमाम
म्यांमार में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां भूकंप के चलते ढही इमारतों से शव निकलने का सिलसिला जारी है। इसके चलते अब तक यहां 2700 लोगों की मौत हो चुकी है। म्यांमार में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे। इसके बाद 6.4 तीव्रता के भी झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र मेंडले और सेगेंग शहरों की सीमा पर जमीन के 10 किलोमीटर भीतर था। भूकंप के चलते बुनियादी ढांचे, सड़कें और रिहायशी इमारतों को भारी नुकसान हुआ। भूकंप के झटके न सिर्फ म्यांमार बल्कि पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए। थाईलैंड का चियांग मेई शहर में भी इस भूकंप के चलते काफी नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें