दुनिया भर में बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाने वाला खतरनाक एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N8 और H5N1) वायरस से भारत मुक्त हो गया है। वर्ल्ड ऑग्रनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ ने घोषणा की है कि 6 जून को भारत खतरनाक एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N8 और H5N1) वायरस से मुक्त हो गया है।
India declared itself free from Avian Influenza (H5N8 and H5N1) from 6th June, 2017 & notified the same to OIE- World Org for Animal Health
— ANI (@ANI_news) July 6, 2017
क्या है बर्ड फ्लू
एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) बर्ड फ्लू नाम से जाना जाने वाला वायरस खतरनाक वायरल संक्रमण इंसानों और पक्षियों को अधिक प्रभावित करता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन चिकन, टर्की, गीस और बतख की प्रजाति जैसे पक्षियों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। सबसे ज्यादा पॉपुलर बर्ड फ्लू वायरस एच5एन1 है जिससे कि इंसान की और पक्षियों की मौत हो जाती है।
बर्ड फ्लू इंसानों के लिए भी घातक है लेकिन ये बीमारी संक्रमित मुर्गियों या अन्य पक्षियों के बेहद निकट रहने से ही फैलती है। इंसानों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस उनकी आंखों, मुंह और नाक के जरिए फैलता है। समय पर उपचार न करने पर इस वायरस से इंसान के कई अंग फेल हो कर काम करना बंद कर देते हैं।