फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के हालात और बिगड़ेंगे?: भारत का बड़ा फैसला, अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाया

Tue, 20 Jan 2026 10:24 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

भारत ने मंगलवार को बांग्लादेश में सुरक्षा हालात को देखते हुए वहां तैनात भारतीय अधिकारियों के परिवारों को वापस बुलाने का फैसला किया। नई दिल्ली का यह कदम बांग्लादेश में संसदीय चुनाव होने से कुछ हफ्ते पहले आया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में सुरक्षा को लेकर भारत का बड़ा फैसला - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूटनीतिक तनातनी के बीच भारत ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश को नॉन फैमिली श्रेणी में डाल कर वहां विभिन्न मिशनों में तैनात राजनयिकों के परिवार के सदस्यों को वापस बुला लिया है। समझा जाता है कि भारत ने अगले महीने बांग्लादेश में होने वाले आम चुनाव के दौरान संभावित हिंसा के मद्देनजर यह फैसला किया है।

विज्ञापन


राजनयिकों के परिवार के सभी सदस्य 15 जनवरी तक भारत वापस लौट चुके हैं। माना जा रहा है कि आम चुनाव के नतीजे आने के बाद भारत बांग्लादेश की स्थिति की समीक्षा कर अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा। 


भारत ने हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राजनयिकों को अपने परिवार को स्वदेश भेजने का निर्देश एक जनवरी को दिया गया था। जिन राजनयिकों के परिवार के बच्चे वहां स्कूलों में पढ़ाई नहीं कर रहे थे, उन्हें 15 जनवरी तक व अन्य को 8 जनवरी तक स्वदेश लौटने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


हड़बड़ी में फैसला नहीं
बांग्लादेश को नॉन फैमिली श्रेणी में अचानक या हड़बड़ी में शामिल नहीं किया गया है। दरअसल, शेख हसीना की सत्ता जाने के बाद से दोनों देशों में तल्खी बढ़ी है। भारत पहले ही बांग्लादेश के लिए वीजा सेवा बंद कर चुका है। हिंदुओं की लगातार हत्या के कारण भी तनातनी बढ़ी है। बांग्लादेश ने उस्मान हादी की हत्या के मामले में भारत पर साजिश का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें