फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Midnight Hammer: ईरान पर US के हमले में भारतीय हवाईक्षेत्र का इस्तेमाल नहीं, भारत ने खारिज किया दावा

Sun, 22 Jun 2025 11:28 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार की फैक्ट चेक टीम पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया था। पीआईबी ने कहा कि सोशल मीडिया का यह दावा बिल्कुल गलत है। अमेरिका ने भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया था। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक में गलत निकला दावा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने रविवार को सोशल मीडिया के उन दावों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने ईरान पर हमला करने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिका ने रातभर ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की, जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो वह और हमले करेगा।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu: 'ऑपरेशन सिंदूर भारत के सैन्य इतिहास का निर्णायक क्षण', सेना के अफसरों को सम्मानित कर बोले राज्यपाल
विज्ञापन


सोशल मीडिया का दावा फर्जी
सरकार की फैक्ट चेक टीम पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कई सोशल मीडिया अकाउंट ने दावा किया है कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान अमेरिका ने ईरान पर बमबारी करने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया था। सोशल मीडिया का यह दावा फर्जी है। 



ये भी पढ़ें: Iran-Israel Conflict: हरदीप पुरी बोले- मध्य पूर्व तनाव का भारत की ईंधन आपूर्ति पर असर नहीं, पर्याप्त स्टॉक मौजूद
विज्ञापन


जनरल डैन ने भी बताया किस रास्ते गए थे विमान 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की तथ्य जांच इकाई ने कहा है कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान अमेरिका ने भारत के हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं किया था। इसमें कहा गया है कि ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अमेरिका के विमान किस रास्ते से गए थे। 

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर किया था हमला
गौरतलब है कि इस्राइल और ईरान के बीच 10 दिनों से जारी संघर्ष में अमेरिका ने भी शनिवार रात को एंट्री ली। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया। इन ठिकानों में फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। इन हमलों की पुष्टि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर की। ट्रंप ने कहा कि सबसे बड़ा हमला फोर्डो पर किया गया। उन्होंने बताया कि फोर्डो परमाणु सेवा अब पूरी तरह से खत्म हो गई है।  


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें