फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Coronavirus Cases: कोरोना: देश में 71 लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या, उप राष्ट्रपति कोरोना से मुक्त हुए

Mon, 12 Oct 2020 01:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71 लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोविड-19 के 66,732 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 816 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 8,61,853 है। 

विज्ञापन


12 दिन में दूसरी बार सबसे कम संक्रमित
देश में पिछले 12 दिन में दूसरी बार सबसे कम संक्रमित मरीज दर्ज किए गए हैं। बीते पांच अक्तूबर को देश में 61,267 मरीज मिले थे, जबकि उससे पहले 25 अगस्त को 60,975 नए मरीज सामने आए थे। इसके अलावा संक्रम से मरने वालों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। राहत की बात ये भी है कि रविवार को देशभर में 71,559 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।  लगातार चार दिन से देेश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी 9 लाख से कम दर्ज हुई है।  

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू संक्रमण मुक्त
वहीं उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी सोमवार को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त हो गए। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने यह जानकारी दी। नायडू के 29 सितंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उपराष्ट्रपति (71) में बीमारी का कोई लक्षण नहीं था और उनकी सेहत अच्छी थी। वह घर में ही पृथक-वास में थे।
विज्ञापन


                 
                   


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 66,732 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71,20,539 हो गए हैं। इसी अवधि में 816 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,09,150 हो गई है। संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गई है।
 

61,49,536 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है या वे देश छोड़कर चले गए हैं। रविवार को कोरोना के 74,383 नए मामले दर्ज किए गए थे। सोमवार को नए मामलों में कमी आई। वहीं मृतकों की संख्या भी रविवार की तुलना में सोमवार को कम है।
विज्ञापन


भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें