फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: दो दिन की राहत के बाद 42,625 नए मामले, 562 मौतें

Wed, 04 Aug 2021 09:59 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना के मामले में दो दिन से गिरावट के बाद फिर से उछाल आ गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42,625 नए मामले सामने आए हैं, 36,668 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस डाक्टर्स (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के मामले में दो दिन से गिरावट के बाद आज फिर से उछाल आ गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 42,625 नए मामले सामने आए हैं, 36,668 संक्रमितों ने इस बीमारी को मात दी है। वहीं, 562 लोगों की जान चली गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में करीब 9,000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब 4.10 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


 
केरल में कोरोना के बढ़ रहे मामले
सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां मंगलवार को 23,676 नए मामले सामने आए। सोमवार को यह आंकड़ा 13,984 था। राज्य के एक्टिव केस में भी 9,959 का इजाफा हुआ है। अब यहां 1.73 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में भी कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। महाराष्ट्र में रोजना कोरोना के नए मामले करीब सात हजार तक पहुंच रहे हैं। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया कि तीन अगस्त तक 47,31,42,307 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से 18,47,518 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को  किया गया है। 
विज्ञापन


अगस्त में तीसरी लहर की दस्तक
गौरतलब है कि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर इस महीने से दस्तक दे सकती है। इस दौरान रोजाना एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आएंगे। इस वक्त देश में हर दिन 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। आईआईटी के प्रोफेसर और विशेषज्ञों के मुताबिक, अगस्त के महीने में शुरू होने वाली तीसरी लहर अक्तूबर में अपने चरम पर जा सकती है। दूसरी लहर में कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए केंद्र ने राज्यों से ऑक्सीजन, दवा समेत अन्य जरूरी सामानों को पहले ही उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें