फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख के पार, एक दिन में सामने आए 92605 नए मामले

Sun, 20 Sep 2020 09:57 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना मामले - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से उबर चुके लोगों की संख्या संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या से अधिक रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार विगत 24 घंटे के दौरान 94,612 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद रोगियों के ठीक होने की दर 79.68 फीसदी हो गई है। इसी अवधि के दौरान 92,605 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 54,00,619 हो गई।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 1,133 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 86,752 हो गई है। देश में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 43,03,043 हो गई है और कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर अब 1.61 फीसदी है।


देश में अब भी 10,10,824 लोग वायरस से संक्रमित हैं। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 18.72 प्रतिशत है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हो गई थी।
विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 19 सितंबर तक 6,36,61,060 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 12,06,806 नमूनों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें