फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: देश में तेजी से बढ़ रही है जांच की रफ्तार, संख्या चार करोड़ के पार

Tue, 01 Sep 2020 04:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के सैंपल की जांच की रफ्तार में लगातार इजाफा हो रहा है। यहां अब तक 4.3 करोड़ से ज्यादा जांच हो चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि पिछले दो सप्ताह में ही एक करोड़ 22 लाख 66 हजार 514 जांच की गईं। जिन राज्यों में सबसे ज्यादा जांच हो रही हैं उनमें तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र शीर्ष पर हैं। पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है। 

विज्ञापन



देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 69,921 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 36,91,166 हो गई। वहीं अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या मंगलवार को 28,39,882 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) 76.94 फीसदी हो गई। मंगलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 819 मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें