फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की दो टूक: शांतिवार्ता के लिए पहले पाकिस्तान बनाए माहौल

Thu, 25 Feb 2021 10:42 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कहा- सीमा पर गोली और दोनों देशों में शांति की बोली साथ कैसे चल सकती है?
  • जो बाइडन रिजीम को ध्यान में रखकर पाकिस्तान उठा रहा शांति वार्ता का मुद्दा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दौर खत्म होने और जो बाइडन के शपथ लेने के बाद से ही पाकिस्तान ने भारत के साथ शांति वार्ता के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से लेकर पाकिस्तान के सैन्य ऑपरेशनल महानिदेशक ने भी बातचीत शुरू करने की प्रक्रिया पर जोर दिया, लेकिन इसको लेकर भारत का रुख साफ है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत पड़ोसी देशों के साथ शांति और दोस्ताना रिश्ते का हमेशा पक्षधर रहा है। हमारा यह रुख सबको पता है और हम इसे बार-बार दोहराना नहीं चाहते। कूटनीति की भाषा में अनुराग श्रीवास्तव ने कुछ और पंक्तियां न बोलकर भारत की पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता को लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट कर दी। 

उन्होंने पड़ोसी देश को साफ जवाब दिया कि भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। भारत, पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के जारी रहते हुए शांति वार्ता को बिल्कुल इच्छुक नहीं है। इसलिए पाकिस्तान को चाहिए कि पहले वह आतंकवाद के विरुद्ध ठोस कार्रवाई के अपने वादे को पूरा करे। दोनों देशों के बीच में शांति वार्ता के लिए ठोस वातावरण की जमीन तैयार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें