भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनाव जारी है। ऐसे में गतिरोध को कम करने के लिए पूर्वी लद्दाख सेक्टर में 12 अक्तूबर को कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता की जाएगी। अब तक दोनों पक्षों के बीच छह राउंड की कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता हो चुकी है। यह जानकारी भारतीय सेना के स्रोत ने दी है।