फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: लगातार 13वें दिन नौ लाख से कम हैं सक्रिय मामले, पिछले 24 घंटे में 82260 लोग हुए ठीक

Sun, 04 Oct 2020 12:51 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में बेशक कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में इजाफा हो रहा है लेकिन लोगों के ठीक होने की दर भी बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 82,260 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। वहीं लगातार 13वें दिन भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से कम रही।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा, 'लगातार 13वें दिन भारत ने 10 लाख से कम सक्रिय मामलों की अपनी स्थिर प्रवृत्ति को बनाए रखा है। आज सक्रिय मामलों की संख्या 9,37,625 है। यह कल की तुलना में 7,371 मामले कम हैं।'



मंत्रालय ने आगे कहा, 'भारत में मरीजों के ठीक होने की स्थिर प्रवृत्ति भी जारी है। पिछले 24 घंटों में 82,260 मरीज वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं। इसके विपरीत, 75,829 नए मामले सामने आए हैं। हाल के दिनों में ठीक होने वाली संख्या ने नए मामलों को पार कर दिया है।'
विज्ञापन


इसी बीच पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 75,829 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 940 लोगों की वायरस के कारण मौत हो गई है। वहीं देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 65 लाख के ऊपर पहुंच गई है। देश में वर्तमान में कुल मामले 65,49,374 हैं। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 9,37,625 है जबकि 55,09,967 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा वायरस के कारण कुल 1,01,782 मरीजों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें