फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Narendra Modi in Leh: पीएम मोदी ने की गलवां घाटी में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात

Fri, 03 Jul 2020 04:04 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह

खास बातें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे
  • चीन से तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को निमू की फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचे
  • लेह में अधिकारियों से की मुलाकात, हालात का लिया जायजा
  • कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इंदिरा गांधी के लेह दौरे की तस्वीर शेयर की है
विज्ञापन
लेह में पीएम मोदी - फोटो : DD news
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:16 PM, 03-Jul-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जून को गलवां घाटी में चीन के सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल हुए सैनिकों से मिले और उन्हें एक मैसेज दिया।
 

03:34 PM, 03-Jul-2020

अधीर रंजन चौधरी का बयान

पीएम मोदी का का दौरा निश्चित तौर पर सैनिकों का हौसला बढ़ाएगा। उन्हें पहले ही यहां का दौरा करना चाहिए था। चीनी घुसपैठियों को अपने बोरिया बिस्तर समेत हमारी जमीन छोड़कर चले जाना चाहिए- अधीर रंजन चौधरी, नेता, कांग्रेस 
 

03:16 PM, 03-Jul-2020

हम मुरली और सुदर्शन चक्र वाले भगवान कृष्ण को पूजते हैं

पीएम मोदी ने कहा- हम मुरली और सुदर्शन चक्र वाले भगवान कृष्ण को पूजते हैं, देखें वीडियो 
 
 

विज्ञापन
03:07 PM, 03-Jul-2020

पीएम मोदी ने कहा, विस्तारवाद का युग अब खत्म

   

 

02:48 PM, 03-Jul-2020

हर चोटी भारतीय जवानों की बहादुरी की गवाह है

लेह, लद्दाख से लेकर सियाचिन और करगिल तक...गलवां का बर्फीला पानी, हर पर्वत, इसकी हर चोटी भारतीय जवानों की बहादुरी की गवाह है- पीएम मोदी 
 
 

विज्ञापन
02:34 PM, 03-Jul-2020

आपकी बहादुरी की बात करूंगा

मैं अपने सामने महिला सैनिक भी देख रहा हूं। सीमा पर जंग के हालात में ये देखना प्रेरणादायक है। आज मैं आपकी बहादुरी की बात करूंगा- पीएम मोदी 
 

 

02:30 PM, 03-Jul-2020

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट बढ़ाया

हमने सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में तीन गुना बजट बढ़ा दिया है- पीएम मोदी 

02:28 PM, 03-Jul-2020

पीएम मोदी का भाषण

पीएम मोदी का भाषण, जवानों से क्या-क्या कहा 
 
 

02:23 PM, 03-Jul-2020

हम सुदर्शन चक्र वाले भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं

हम वो लोग हैं जो बांसुरी बजाने वाले भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं, लेकिन हम वो लोग भी हैं जो भगवान कृष्ण को मानते हैं जिन्होंने सुदर्शन चक्र धारण किया था- पीएम मोदी

 

02:21 PM, 03-Jul-2020

विस्तारवाद का युग खत्म हो गया है

विस्तारवाद का युग खत्म हो गया है। ये युग है विकास का। इतिहास गवाह है कि विस्तारवादी ताकतें या तो लुप्त हो गईं या उन्हें वापस लौटना पड़ा- पीएम मोदी 
 

02:17 PM, 03-Jul-2020

शांति के लिए बहादुरी की जरूरत

जो लोग कमजोर हैं वे कभी भी शांति की बात नहीं कर सकते हैं। शांति के लिए बहादुरी की जरूरत होती है- पीएम मोदी 

 

02:14 PM, 03-Jul-2020

भारत माता के दुश्मनों ने आपकी ताकत देखी है

भारत माता के दुश्मनों ने आपके अंदर की आग और आक्रामकता देखी है- पीएम मोदी 
 

02:08 PM, 03-Jul-2020

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प आपके त्याग, बलिदान, पुरुषार्थ के कारण और भी मजबूत होता है- पीएम मोदी 
 

02:04 PM, 03-Jul-2020

पीएम मोदी ने निमू में जवानों को संबोधन में क्या कहा था पढ़ें

पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआात में जवानों के सम्मान में कहा- जिनके सिंहनाद से धरती अब तक रही डोल, कलम आज उनकी जय बोल। साथ ही कहा कि आपने जिस तरह की बहादुरी दिखाई है, उससे दुनिया को भारत की ताकत का पता चला है। 

 

01:57 PM, 03-Jul-2020

पीएम मोदी ने दिया साफ संदेश

बता दें कि गलवां घाटी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत के वीर सपूतों ने दिखा दिया कि वे कभी भी मां भारती के गौरव को आंच नहीं आने देंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेना के बीच गतिरोध जारी है। 


 

01:44 PM, 03-Jul-2020

वापसी के लिए लेह हवाई अड्डे पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री वापसी के लिए लेह हवाई अड्डे पहुंचे। बता दें कि वह सुबह अचानक लेह के निमू पहुंचे थे और यहां तैनात जवानों की हौसला अफजाई की थी। उनके साथ सेना प्रमुख और सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी थे। 



 

01:37 PM, 03-Jul-2020

चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश

प्रधानमंत्री का अचानक लेह पहुंचना चीन और पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। तनातनी के बीच लेह पहुंच कर उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे असली कमांडर हैं, जो मुश्किल वक्त में जरूरत पड़ने पर फ्रंट में आने से नहीं चूकते। लेह में प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी, वायु सेना और थल सेना के जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की और वरिष्ठ अधिकारियों से मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली। 

लेह में ग्राउंड जीरो पर प्रधानमंत्री मोदी का औचक दौरा, चीन और पाकिस्तान दोनों को दिया कड़ा संदेश


 

01:25 PM, 03-Jul-2020

पीएम मोदी के लेह दौरे पर चीन की प्रतिक्रिया

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा- भारत और चीन सीमा पर तनाव दूर करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर रहे हैं। किसी भी पक्ष को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए कि इस जगह पर हालात और बिगड़े। 


 

01:13 PM, 03-Jul-2020

निमू सबसे दुर्गम स्थानों में से एक

सिंधु नदी के तट पर 11,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित निमू सबसे दुर्गम स्थानों में से एक है। यह जंस्कार पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है। मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत ने लद्दाख में अपनी भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को करारा जवाब दिया है। 

 

12:51 PM, 03-Jul-2020

राजनाथ सिंह बोले- सेना का मनोबल और ऊंचा हुआ है

प्रधानमंत्री मोदी का आज लद्दाख जाकर सेना के जवानों से भेंट करके उनका उत्साहवर्धन करने से निश्चित रूप से सेना का मनोबल और ऊंचा हुआ है। मैं प्रधानमंत्री जी के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद देता हूं : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

 

12:47 PM, 03-Jul-2020

पीएम ने कई बार चौंकाया

वैसे यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री ने जवानों को सरप्राइज दिया हो। इससे पहले भी कई बार वह अचानक जवानों के बीच पहुंचे हैं। आज हम आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने कब-कब ऐसा किया है।

सीडीएस और सेनाध्यक्ष संग अचानक लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी, जानें कब-कब चौंकाया

 

12:37 PM, 03-Jul-2020

पीएम ने नीमू में सैनिकों को किया संबोधित

लद्दाख में नीमू में सैनिकों को संबोधित करने के बाद उनके साथ पीएम मोदी।  
 
 

12:24 PM, 03-Jul-2020

बेहद अहम माना जा रहा है पीएम मोदी का यह दौरा

15-16 जून को गलवां घाटी में हुई हिसंक झड़प के बाद प्रधानमंत्री के दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि कुछ जवान घायल भी हुए थे। इस झड़प में चीन के भी काफी जवानों को नुकसान हुआ था, लेकिन चीन ने आंकड़ा जारी नहीं किया था।

12:11 PM, 03-Jul-2020

कांग्रेस ने पीएम के लेह दौरे पर शुरू की राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख दौरे पर अब राजनीति शुरू हो चुकी है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इंदिरा गांधी के लेह दौरे की तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में इंदिरा गांधी सेना जवानों को संबोधित करती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ मनीष तिवारी ने लिखा, 'जब वह (इंदिरा) लेह गई थीं तो पाकिस्तान को दो भागों में बांट दिया गया था। देखते हैं वह (मोदी) क्या करेंगे?'
 

12:06 PM, 03-Jul-2020

पीएम के औचक दौरे से विपक्ष को भी करारा जवाब

प्रधानमंत्री के इस औचक दौरे पर रिटायर्ड मेजर जनरल एसके सिन्हा का कहना है कि दोनों देशों में मौजूदा तनाव के बीच प्रधानमंत्री का लद्दाख में ग्राउंड जीरो पर पहुंचना पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए कड़ा संदेश है। उनका कहना है कि चीन और पाकिस्तान दोनों को समझना चाहिए कि भारत दोनों मोर्चों पर लोहा ले सकता है। वहीं उन्होंने अपने इस औचक कदम से विपक्षी दलों को भी करारा जवाब दिया है।

12:02 PM, 03-Jul-2020

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लद्दाख पहुंचने के बाद उन्हें सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने निमू में हालात की जानकारी दी।
 

12:00 PM, 03-Jul-2020

पीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों से एलएसी के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री इस दौरान नॉर्दन कमांडर लेंफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी और 14 कॉर्प्स यानी फायर एंड फ्यूरी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह समेत सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से एलएसी के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहे। 

11:58 AM, 03-Jul-2020

लद्दाख के निमू फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचकर पीएम ने हालात का लिया जायजा

पीएम मोदी लद्दाख के निमू फॉरवर्ड पोस्ट पर पहुंचे। यहां पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें हालात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने सेना, वायुसेना के अफसरों से सीधे संवाद भी किया। पहले इस दौरे पर सिर्फ सीडीएस बिपिन रावत को ही आना था, लेकिन पीएम मोदी ने पहुंचकर सभी को चौंका दिया।

11:36 AM, 03-Jul-2020

पीएम मोदी ने की गलवां घाटी में घायल हुए सैनिकों से मुलाकात

चीन से लद्दाख में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह लेह पहुंचे। पीएम मोदी के इस औचक दौरे से हर कोई चौंक गया। पीएम मोदी के साथ इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत और सेनाध्यक्ष नरवणे भी मौजूद रहे। लद्दाख के निमू पोस्ट पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेना, वायुसेना के अधिकारियों ने जमीनी स्थिति की जानकारी दी। मई से ही चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

प्रधानमंत्री का अचानक लेह पहुंचना चीन और पाकिस्तान के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। लेह में प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी, वायु सेना और थल सेना के जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की और वरिष्ठ अधिकारियों से मौजूदा हालात के बारे में जानकारी ली।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें