फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LAC Patrolling: आज देपसांग-डेमचोक से सैन्य वापसी पूरी होगी; भारत-चीन सीमा पर सेनाएं पहले की तरह करेंगी गश्त

Tue, 29 Oct 2024 06:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

रक्षा सूत्रों ने बताया कि चीन के साथ बनी सहमति के तहत पूर्वी लद्दाख में सैन्य वापसी की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है। दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट रही हैं और अस्थायी शिविरों को ध्वस्त किया जा रहा है। यह प्रक्रिया आज पूरी हो जाएगी। इसके बाद माह के अंत तक एलएसी पर गश्त की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गलवां संघर्ष के बाद कायम गतिरोध तोड़ने के लिए भारत-चीन के बीच हुए समझौते के तहत एलएसी पर अस्थायी  सैन्य शिविरों को तोड़ने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। दो प्रमुख बिंदुओं देपसांग और डेमचोक पर दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने का काम मंगलवार को पूरा हो जाएगा। इसके बाद दोनों देशों की गश्त की पुरानी व्यवस्था बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने बताया कि चीन के साथ बनी सहमति के तहत पूर्वी लद्दाख में सैन्य वापसी की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में पहुंच गई है। दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट रही हैं और अस्थायी शिविरों को ध्वस्त किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 29 अक्तूबर की तय समयसीमा में पूरी हो जाएगी। इसके बाद माह के अंत तक एलएसी पर गश्त की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

दोनों पक्ष करेंगे पुष्टि
सूत्रों के मुताबिक, एलएसी पर टकराव वाले दो प्रमुख बिंदुओं देपसांग और डेमचोक में ऐसे सभी अस्थायी शिविर तोड़े जा रहे हैं जो 2020 में गतिरोध शुरू होने के बाद पिछले चार वर्षों के दौरान बनाए गए थे। इसमें ऐसे सभी अस्थायी ठिकाने शामिल हैं, जिन्हें सैनिकों के रहने के अलावा सैन्य उपकरण और वाहन रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। 29 अक्तूबर को यह काम पूरा होने के बाद दोनों पक्षों की तरफ से इसकी पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही दोनों देश इन क्षेत्रों में तनाव दूर कर लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें