फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह राज्य पहुंचा शहीदों का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्रियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Thu, 18 Jun 2020 10:15 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना, भुवनेश्वर
विज्ञापन
Naveen Patnayak - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्वी लद्दाख में गलवां घाटी में भारत-चीन सीमा पर चीनी सैनिकों की झड़प में शहीद सैनिकों का पार्थिव शरीर उनके गृहराज्य पहुंचा। गुरुवार को उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत तमाम लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


पंजाब: नायब सूबेदार मनदीप सिंह के परिवार के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को पटियाला में उनके मूल निवास स्थान पर लाया गया।

ओडिशा: चीन के साथ झड़प में शहीद हुए नायब सूबेदार नादूराम सोरेन और सिपाही चंद्रकांता प्रधान को राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

 

बिहार: गलवां घाटी में शहीद हुए हवलदार सुनील कुमार, सिपाही चंदन कुमार, सिपाही कुंदन कुमार, सिपाही अमन कुमार, सिपाही जय किशोर सिंह को पटना में श्रद्धांजलि दी गई। सीएम नीतीश कुमार ने भी शहीदों को नम आखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Bihar: Wreath laying ceremony of Havaldar Sunil Kumar, Sepoy Chandan Kumar, Sepoy Kundan Kumar, Sepoy Aman Kumar, Sepoy Jai Kishor Singh who lost their lives in #GalwanValley, being performed in Patna. CM Nitish Kumar also paid tribute. pic.twitter.com/oUDBdbEuzS

छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और उनके नाम पर गांव के शासकीय स्कूल का नामकरण करने की घोषणा की है।

भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार द्वारा उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी और  20  लाख रुपये दिए जाएंगे।


राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ के शहीद जवान गणेश राम कुंजाम के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि विमानतल पर शहीद कुंजाम को सलामी दी गई। मुख्यमंत्री ने शहीद कुंजाम के पार्थिव शरीर को कांधा देकर विदाई दी।

उन्होंने बताया कि विमानतल से हेलीकॉप्टर से शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह ग्राम कांकेर जिले के गिधाली गांव के लिए रवाना किया गया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें