फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक मोरारी बापू के साथ हाथापाई, भगवान कृष्ण के बारे में टिप्पणी को लेकर भड़के पूर्व विधायक

Thu, 18 Jun 2020 09:57 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, द्वारका
विज्ञापन
कथावाचक मोरारी बापू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक पाबूभा मानेक भगवान कृष्ण पर की गई एक विवादास्पद टिप्पणी के लिए राम कथावाचक मोरारी बापू पर कथित रूप से भड़क गए। गुजरात के द्वारका में यह घटना मीडिया के सामने हुई और टीवी कैमरा में भी रिकार्ड कर ली गयी। मानेक ने बाद में दावा किया कि कथावाचक पर हमला करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।

विज्ञापन


वायरल हुए एक वीडियो में दिखा कि मानेक, बापू की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उस दौरान बापू यहां द्वारकाधीश मंदिर से आने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। बापू के बगल में बैठी जामनगर की सांसद पूनम मदाम और अन्य लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और मानेक को वहां से दूर ले गए।

बाद में पूर्व विधायक ने दावा किया कि उनके हाव-भाव को गलत समझा गया। मानेक ने कहा, 'मैं बापू से बस ये कहना चाहता था कि उन्होंने ऐसे शब्द क्यों कहे और कहां से उन्हें ये सब पता चला। जब तक मैं उनके पास जाता उनके समर्थक यह सोचकर मुझे दूर लेते गए कि मैं उनपर हमला करने वहां आया हूं।’
विज्ञापन


हाल ही में गुजरात उच्च न्यायालय ने त्रुटिपूर्ण परचा दाखिल करने के लिए मानेक के निर्वाचन को रद्द कर दिया था। मोरारी बापू भगवान कृष्ण के भक्तों खासकर अहीर समुदाय को शांत करने के प्रयास के तहत बृहस्पतिवार को द्वारका पहुंचे थे। बापू यह कहकर विवादों में आ गए थे कि कृष्ण अपने ही नगर द्वारका में धर्म स्थापित करने में नाकाम रहे। बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें