फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी चुप क्यों हैं, वे क्या छुपा रहे हैं

Wed, 17 Jun 2020 09:43 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हो गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि बहुत हो चुका। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ।

विज्ञापन

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं? वे क्या छुपा रहे हैं? अब बहुत हो गया है। हम जानना चाहते हैं कि आखिर क्या हुआ। चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की? उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारी जमीन हथियाने की?’



 

बता दें कि भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत में सीमा विवाद शुरू हुआ था। जिसे राजनयिक और सैन्य स्तर पर बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं मोदी सरकार पर राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को लेकर निशाना साध रहे हैं। वह पहले भी कई बार सरकार से सवाल कर चुके हैं। उन्होंने पहले पूछा था कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि चीनी सैनिक भारतीय क्षेत्र में दाखिल नहीं हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सीमा विवाद: चीन ने माना झड़प में हुआ नुकसान लेकिन संख्या पर साधी चुप्पी

वहीं भारतीय सेना ने मंगलवार को कहा कि चीनी सैनिकों के साथ गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 जवान शहीद हो गए हैं। बयान में सेना ने कहा कि इतनी ही संख्या में चीनी सैनिक भी मारे गए हैं। सेना ने बयान में कहा, 'भारतीय और चीन सैनिक 15-16 की दरमियानी रात को गलवां क्षेत्र में आपस में भिड़ गए। 17 भारतीय सैनिक इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में वह शहीद हो गए। इसके साथ ही झड़प में शहीद हुए सैनिकों की संख्या 20 हो गई है।'
विज्ञापन


चीन का सामना करने का वक्त आ गया है: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने आएं क्योंकि देश की संप्रभुता खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि अब चीन का सामना करने का वक्त आ गया है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें